बरसाना में हुआ चमत्कार: राधा रानी ने साधुओं की पुकार कैसे सुनी? | A Miracle in Barsana: How Did Radha Rani Hear the Saints’ Call?
Hindi:
राधारानी के मेहमान: श्रद्धा, हठ और प्रेम की अद्भुत कथा! 🌿
यमुना जी के पावन कछार में तीन विरक्त साधु ब्रज-चौरसी कोस की यात्रा पर निकले थे। तीनों हरिनाम की मस्ती में झूमते हुए चल रहे थे, परंतु शरीर तो हाड़-मांस का ही है। चलते-चलते जब थकान हावी होने लगी, तो एक गाँव के समीप आकर जो सबसे वृद्ध महात्मा थे, वे रुक गए।
उन्होंने दोनों युवा साधुओं से कहा– "भई! अब मेरा शरीर आगे चलने की अनुमति नहीं दे रहा। मैं इसी गाँव के मंदिर में अपना आसन लगाऊँगा। तुम दोनों जवान हो, समर्थ हो, तुम आगे की यात्रा करो।"
वृद्ध महात्मा को वहीं छोड़कर, दोनों युवा साधु आगे बढ़ चले। उनके गंतव्य था—प्रेम की राजधानी ‘बरसाना’।
1. वह मीठी-सी चुनौती:
चलते-चलते संध्या घिर आई। गोधूलि बेला में जब गायें अपने घरों को लौट रही थीं, तब दोनों साधुओं को बरसाने की ऊँची पहाड़ी (भानुकूट पर्वत) दिखाई दी। भूख ज़ोरों की लगी थी, पेट में जठराग्नि प्रज्वलित हो रही थी।
एक साधु ने दूसरे से पूछा– "बरसाने पहुँच तो रहे हैं, पर रात्रि में भोजन का क्या प्रबंध होगा? माधुकरी (भिक्षा) कहाँ मांगेंगे?"
तभी दूसरे साधु के मन में एक विचित्र भाव आया, उसने हँसते हुए, मज़ाक-मज़ाक में एक बात कह दी:
> "अरे भाई! हम तो राधारानी के धाम जा रहे हैं। हम मांगेंगे क्यों? हम तो 'राधारानी के मेहमान' हैं। अगर वो अपनी ससुराल (नानी के घर) या अपने मायके में मेहमान को भूखा सुलाएंगी, तो बदनामी उनकी होगी, हमारी नहीं। खिलाएंगी तो खा लेंगे, नहीं तो मंदिर का चरणामृत पीकर सो जाएंगे।"
यह बात हँसी में कही गई थी, पर ब्रज की अधिष्ठात्री देवी ने इसे 'सत्य' मान लिया। साधु बरसाना पहुँचे, श्रीजी के मंदिर में दर्शन किए। तब तक आरती हो चुकी थी, भीड़ छंट गई थी। उन्होंने किसी से कुछ नहीं माँगा और मंदिर के एक कोने में अपनी गुदड़ी बिछाकर यह कहते हुए लेट गए– "देखते हैं मेहमाननवाजी कैसी होती है!" और वे भूखे पेट ही सो गए।
2. लाडली जी की पुकार:
रात्रि का गहरा सन्नाटा था। घड़ी की सुइयाँ 11 बजा रही थीं। मंदिर के पुजारी जी अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक पुजारी जी को लगा कि किसी ने उन्हें झकझोर कर जगा दिया है।
एक मधुर लेकिन अधिकार भरी आवाज़ गूँजी: "अरे! तू यहाँ मज़े से सो रहा है और मेरे मेहमान वहाँ मंदिर की सीढ़ियों पर भूखे सो रहे हैं?"
पुजारी हड़बड़ा कर उठे, इधर-उधर देखा, कोई नहीं था। फिर आवाज़ आई:
"जा! मेरे मेहमानों को भोजन करा। वे दो साधु हैं, जो मुझसे आस लगाए बैठे हैं।"
पुजारी जी का तो पसीना छूट गया। साक्षात् वृषभानु-नंदिनी का आदेश! वे नंगे पाँव भागे-भागे मंदिर की ओर गए। देखा तो सचमुच दो साधु एक कोने में सिकुड़े हुए सो रहे थे।
3. छप्पन भोग की दावत:
पुजारी जी ने उन्हें हिलाकर जगाया– "महात्माओं! उठिए! उठिए!"
साधु घबरा गए, बोले– "क्या हुआ महराज? हमने कोई अपराध कर दिया क्या? हम तो बस यहाँ पड़े थे।"
पुजारी ने हाथ जोड़कर पूछा– "क्या आप ही 'राधारानी के मेहमान' हैं?"
यह सुनते ही साधुओं के रोंगटे खड़े हो गए। वे एक-दूसरे का मुँह ताकने लगे।
पुजारी ने कहा– "आप मना मत कीजिये, मेरी लाडली जी ने मुझे जगाकर भेजा है। आप बैठिये, हाथ-मुँह धोइये।"
उस दिन मंदिर में कोई विशेष उत्सव था। पुजारी जी अंदर से थाल भरकर उत्तम-से-उत्तम प्रसाद ले आए। गरमा-गरम पूड़ियाँ, कचौड़ी, खीर, मालपुए, लड्डू और रसीले रसगुल्ले! जो प्रसाद देवताओं को दुर्लभ है, वह आज उन साधुओं के समक्ष रखा था।
पुजारी जी ने बड़े प्रेम से उन्हें 'टनाटन' पक्की रसोई जिमाई।
तृप्त होकर साधु जब टहलने लगे, तो उनकी आँखों में आँसू थे। वे मन ही मन किशोरी जी से बतियाने लगे– "हे करुणामयी! हमने तो मज़ाक में कहा था, पर तूने तो सचमुच हमें 'दामाद' जैसा सम्मान देकर खिलाया। धन्य है तेरी करुणा!"
4. वह दिव्य स्वप्न:
पेट भर गया था, मन शांत था। दोनों साधु फिर से सो गए। जैसे ही आँख लगी, दोनों को एक ही जैसा अद्भुत स्वप्न दिखाई दिया।
सपने में क्या देखते हैं कि एक 10-12 वर्ष की बालिका, जिसका तेज करोड़ों सूर्यों के समान है, पर शीतलता करोड़ों चंद्रमाओं जैसी, वह उनके पास आई और बड़े दुलार से बोली:
> "बाबा! भोजन तो कर लिया न? पेट भर गया? तृप्ति हो गई?"
> साधु (स्वप्न में): "हाँ लाली! बहुत आनंद आया, पेट भर गया।"
> बालिका: "भोजन और जल सब सुखद था न? कोई कमी तो नहीं रही?"
> साधु: "नहीं-नहीं मैया, अब कोई आवश्यकता नहीं।"
तब वह बालिका (किशोरी जी) थोड़ा सकुचाते हुए बोली:
इतना कहकर श्रीजी ने स्वप्न में ही उनके सिरहाने पान का बीड़ा रख दिया।
5. प्रमाण और प्रेमाश्रु:
जैसे ही स्वप्न में राधा रानी ने पान रखा, दोनों साधुओं की आँखें एक साथ खुलीं। भोर होने वाली थी। दोनों हड़बड़ा कर उठे और एक-दूसरे को अपना सपना सुनाने लगे– "अरे! मुझे एक बालिका दिखी...", "हाँ भाई! मुझे भी, वो कह रही थी पान भूल गई..."
बातों-बातों में उनकी नज़र अपने सिरहाने (तकिए के पास) गई।
और यह क्या! वहाँ सचमुच ताज़े, सुगन्धित, कस्तूरी और केसर से युक्त दो पान के बीड़े रखे थे। पूरा वातावरण उस दिव्य सुगंध से महक उठा था।
यह देखकर साधुओं का धैर्य का बाँध टूट गया। वे फूट-फूट कर रोने लगे। "हे राधे! हम अभागे तेरी हँसी उड़ा रहे थे, और तूने न केवल भोजन कराया बल्कि अपने कोमल कर-कमलों से पान भी खिलाया।"
उन साधुओं ने वह पान प्रसाद रूप में ग्रहण किया और जीवन भर के लिए ब्रज रज के हो कर रह गए।
यह ब्रज है। यहाँ तर्क नहीं, 'तड़प' चलती है। यहाँ नियम नहीं, 'नेम' (प्रेम) चलता है। हम जिसे मज़ाक समझते हैं, यह करुणामयी सरकार उसे भी भक्त की 'पुकार' समझ लेती हैं।
"मेरी श्यामा-जू को नाम, अनहोनी को होनी कर दे...!"
🌸।। जय जय श्री राधे ।।🌸
बेंगलुरु के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
Radha Rani’s Guests: A Wonderful Tale of Faith, Loving Stubbornness, and Divine Grace 🌿
On the sacred banks of the holy Yamuna River, three renounced saints were traveling on the traditional 84-Kos Braj Parikrama (circumambulation of Braj). Immersed in the bliss of chanting the Lord’s holy names, they walked joyfully. Yet, the body has its limits. As fatigue began to set in, the eldest saint stopped near a village.
He said to the two younger monks:
“My body can go no farther. I will stay at the temple in this village. You two are young and capable—continue the journey ahead.”
Leaving the elderly saint behind, the two younger monks continued toward their destination—the capital of divine love, Barsana, the beloved abode of Shri Radha Rani.
1. A Sweet Challenge
As evening approached and the cows were returning home in the golden dust of dusk, the two monks caught sight of Barsana’s sacred hill, Bhanukoot Parvat.
They were extremely hungry.
One monk asked the other,
“We are about to reach Barsana, but what about dinner? Where shall we go for alms?”
The second monk suddenly smiled and jokingly replied:
“Brother, we are going to the abode of Radha Rani. Why should we beg? We are Radha Rani’s guests! If She lets guests go hungry in Her own home, the embarrassment will be Hers, not ours. If She feeds us, we’ll eat. Otherwise, we’ll drink charanamrit and sleep.”
It was said in jest.
But the Queen of Braj accepted it as truth.
The monks arrived in Barsana, had darshan at Shri Ji Temple, and since the evening worship was already over and the crowd had dispersed, they simply spread their blankets in a corner of the temple and lay down.
Smiling, they said:
“Let’s see what kind of hospitality Radha Rani offers!”
And they went to sleep hungry.
2. Radha Rani’s Call
Late at night, around 11 o’clock, the temple priest was fast asleep in his home.
Suddenly, he felt someone shaking him awake.
A sweet yet authoritative voice echoed:
“You are sleeping comfortably here while My guests are lying hungry on the temple steps!”
The priest jumped up in shock and looked around.
No one was there.
Then the voice came again:
“Go and feed My guests. Two saints are waiting there with faith in Me.”
The priest broke into a sweat.
It was the command of Radha Rani Herself!
Barefoot, he rushed to the temple and found exactly as described—two monks sleeping in a corner.
3. A Feast Fit for the Gods
The priest gently woke them.
“Mahatmas, please wake up!”
Startled, the monks asked,
“What happened? Have we done something wrong?”
The priest folded his hands and asked:
“Are you the guests of Radha Rani?”
The monks looked at each other in astonishment.
The priest said,
“Please do not refuse. My beloved Ladli Ji woke me and sent me here. Come, wash your hands and face.”
That day, a special celebration had taken place in the temple.
The priest brought out trays filled with exquisite offerings—hot puris, kachoris, sweet rice pudding, malpuas, laddus, and juicy rasgullas.
Food that even celestial beings long for was now placed before those saints.
With immense love, the priest served them a grand feast.
After eating to their heart’s content, tears filled the monks’ eyes.
Inwardly they prayed:
“O Compassionate Radha! We spoke jokingly, but You honored us like cherished family and fed us with such affection. Blessed is Your mercy!”
4. The Divine Dream
Satisfied and peaceful, the monks fell asleep again.
Soon both had the same extraordinary dream.
They saw a radiant young girl of about ten or twelve years old. Her brilliance surpassed millions of suns, yet her soothing grace was cooler than millions of moons.
She approached them lovingly and asked:
“Baba, did you eat well? Are you satisfied?”
The monks replied:
“Yes, dear child. We are completely satisfied.”
She asked again:
“Was the food good? Was everything comfortable?”
They answered:
“Yes, absolutely. We need nothing more.”
Then the girl, who was none other than Shri Radha Rani, spoke shyly:
With these words, She placed a prepared betel leaf offering beside their pillows.
5. Proof of Divine Love
The moment Radha Rani placed the betel leaves in the dream, both monks awoke simultaneously.
Dawn was approaching.
Excitedly, they began sharing their dreams.
“I saw a young girl…”
“So did I! She said the priest forgot the paan…”
As they spoke, their eyes fell upon their pillows.
And there it was.
Two fresh, fragrant betel leaf offerings infused with saffron and musk were lying beside them.
The entire room was filled with a divine aroma.
At that sight, the saints could no longer hold back their emotions.
They burst into tears.
“O Radhe! We foolishly spoke in jest, but You not only fed us—you personally brought us paan with Your own lotus hands.”
They accepted the betel leaves as sacred prasad and dedicated the rest of their lives to the dust of Braj.
The Spiritual Message
This is Braj.
Here, logic does not reign—longing does.
Here, rules do not dominate—love does.
What we may consider a joke, the Compassionate Queen of Braj may accept as the heartfelt call of a devotee.
“My beloved Shyama can turn the impossible into reality.”
🌸 Jai Jai Shri Radhe! 🌸
analyse your horoscope by Bengaluru Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
