कैसे एक संत ने राम नाम के जप से एक प्रेत का भाग्य बदल दिया | How a saint changed a ghost’s destiny through the chanting of Ram Naam |
Hindi:
☘️एक महात्माजी रात्रि के समय में ‘श्रीराम’ नाम का जाप करते हुए अपनी मस्ती में चले जा रहे थे। जाप करते हुए वे एक गहन जंगल से गुजर रहे थे। विरक्त होने के कारण वे महात्मा बार-बार देशाटन करते रहते थे। वे किसी एक स्थान में अधिक समय नहीं रहते थे। वे ईश्वर नाम प्रेमी थे। इसलिये दिन-रात उनके मुख से राम नाम जप चलता रहता था। स्वयं राम नाम का जाप करते तथा औरों को भी उसी मार्ग पर चलाते।
💠 महात्माजी गहन जंगल में मार्ग भूल गये थे पर अपनी मस्ती में चले जा रहे थे कि जहाँ राम ले चले वहाँ। दूर अँधेरे के बीच में बहुत सी दीपमालाएँ प्रकाशित थीं। महात्माजी उसी दिशा की ओर चलने लगे। निकट पहुँचते ही देखा कि वटवृक्ष के पास अनेक प्रकार के वाद्ययंत्र बज रहे हैं, नाच -गान और शराब की महफ़िल जमी है। कई स्त्री पुरुष साथ में नाचते-कूदते-हँसते तथा औरों को हँसा रहे हैं। उन्हें महसूस हुआ कि वे मनुष्य नहीं प्रेतात्मा हैं।
🌿 महात्माजी को देखकर एक प्रेत ने उनका हाथ पकड़कर कहाः ओ मनुष्य ! हमारे राजा तुझे बुलाते हैं, चल। वे मस्तभाव से राजा के पास गये जो सिंहासन पर बैठा था। वहाँ राजा के इर्द-गिर्द कुछ प्रेत खड़े थे।
प्रेतराज ने कहाः तुम इस ओर क्यों आये ? हमारी मंडली आज मदमस्त हुई है, इस बात का तुमने विचार नहीं किया ? तुम्हें मौत का डर नहीं है ?
अट्टहास करते हुए महात्माजी बोलेः मौत का डर ? और मुझे ? राजन् ! जिसे जीने का मोह हो उसे मौत का डर होता हैं। हम साधु लोग तो मौत को आनंद का विषय मानते हैं। यह तो देहपरिवर्तन हैं जो प्रारब्धकर्म के बिना किसी से हो नहीं सकता।
प्रेतराजः तुम जानते हो हम कौन हैं ?
महात्माजीः मैं अनुमान करता हूँ कि आप प्रेतात्मा हो।
प्रेतराजः तुम जानते हो, लोग समाज हमारे नाम से काँपता हैं।
महात्माजीः प्रेतराज ! मुझे मनुष्य में गिनने की गलती मत करना। हम जिन्दा दिखते हुए भी जीने की इच्छा से रहित, मृततुल्य हैं। यदि जिन्दा मानो तो भी आप हमें मार नहीं सकते। जीवन-मरण कर्माधीन हैं। मैं एक प्रश्न पूछ सकता हूँ ?
महात्माजी की निर्भयता देखकर प्रेतों के राजा को आश्चर्य हुआ कि प्रेत का नाम सुनते ही मर जाने वाले मनुष्यों में एक इतनी निर्भयता से बात कर रहा हैं। सचमुच, ऐसे मनुष्य से बात करने में कोई हर्ज नहीं।
प्रेतराज बोलाः पूछो, क्या प्रश्न है ?
महात्माजीः प्रेतराज ! आज यहाँ आनंदोत्सव क्यों मनाया जा रहा है ?
प्रेतराजः मेरी इकलौती कन्या, योग्य पति न मिलने के कारण अब तक कुँवारी हैं। लेकिन अब योग्य जमाई मिलने की संभावना हैं। कल उसकी शादी हैं इसलिए यह उत्सव मनाया जा रहा हैं।
महात्माजी (हँसते हुए): "तुम्हारा जमाई कहाँ है ? मैं उसे देखना चाहता हूँ।”
प्रेतराजः जीने की इच्छा के मोह के त्याग करने वाले महात्मा ! अभी तो वह हमारे पद (प्रेतयोनी) को प्राप्त नहीं हुआ हैं। वह इस जंगल के किनारे एक गाँव के श्रीमंत (धनवान) का पुत्र है। महादुराचारी होने के कारण वह इस समय भयानक रोग से पीड़ित है। कल संध्या के पहले उसकी मौत होगी। फिर उसकी शादी मेरी कन्या से होगी। इस लिये रात भर गीत-नृत्य और मद्यपान करके हम आनंदोत्सव मनायेंगे।
महात्माजी वहाँ से विदा होकर श्रीराम नाम का अजपाजाप करते हुए जंगल के किनारे के गाँव में पहुँचे। उस समय सुबह हो चुकी थी। एक ग्रामीण से महात्मा नें पूछा "इस गाँव में कोई श्रीमान् का बेटा बीमार हैं ?"
ग्रामीणः हाँ, महाराज ! नवलशा सेठ का बेटा सांकलचंद एक वर्ष से रोगग्रस्त हैं। बहुत उपचार किये पर उसका रोग ठीक नहीं होता।
महात्माजी नवलशा सेठ के घर पहुँचे सांकलचंद की हालत गंभीर थी। अन्तिम घड़ियाँ थीं फिर भी महात्माजी को देखकर माता-पिता को आशा की किरण दिखी। उन्होंने महात्मा का स्वागत किया।
सेठपुत्र के पलंग के निकट आकर महात्माजी रामनाम की माला जपने लगे। दोपहर होते-होते लोगों का आना-जाना बढ़ने लगा।
महात्मा: क्यों, सांकलचंद ! अब तो ठीक हो ?
सांकलचंद ने आँखें खोलते ही अपने सामने एक प्रतापी सन्त को देखा तो रो पड़ा। बोला "बाबाजी ! आप मेरा अंत सुधारने के लिए पधारे हो। मैंने बहुत पाप किये हैं। भगवान के दरबार में क्या मुँह दिखाऊँगा ? फिर भी आप जैसे सन्त के दर्शन हुए हैं, यह मेरे लिए शुभ संकेत हैं।" इतना बोलते ही उसकी साँस फूलने लगी, वह खाँसने लगा।
"बेटा ! निराश न हो भगवान राम पतित पावन है। तेरी यह अन्तिम घड़ी है। अब काल से डरने का कोई कारण नहीं। खूब शांति से चित्तवृत्ति के तमाम वेग को रोककर श्रीराम नाम के जप में मन को लगा दे। जाप में लग जा। शास्त्र कहते हैं-
❤️ चरितम् रघुनाथस्य शतकोटिम् प्रविस्तरम्।
एकैकम् अक्षरम् पूण्या महापातक नाशनम्।।❤️
अर्थातः सौ करोड़ शब्दों में भगवान राम के गुण गाये गये हैं। उसका एक-एक अक्षर ब्रह्महत्या आदि महापापों का नाश करने में समर्थ हैं।
दिन ढलते ही सांकलचंद की बीमारी बढ़ने लगी। वैद्य-हकीम बुलाये गये। हीरा भस्म आदि कीमती औषधियाँ दी गयीं। किन्तु अंतिम समय आ गया यह जानकर महात्माजी ने थोड़ा नीचे झुककर उसके कान में रामनाम लेने की याद दिलायी।
राम बोलते ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये। लोगों ने रोना शुरु कर दिया। शमशान यात्रा की तैयारियाँ होने लगीं। मौका पाकर महात्माजी वहाँ से चल दिये। नदी तट पर आकर स्नान करके नामस्मरण करते हुए वहाँ से रवाना हुए। शाम ढल चुकी थी। फिर वे मध्यरात्रि के समय जंगल में उसी वटवृक्ष के पास पहुँचे। प्रेत समाज उपस्थित था।
प्रेतराज सिंहासन पर हताश होकर बैठे थे। आज गीत, नृत्य, हास्य कुछ न था। चारों ओर करुण आक्रंद हो रहा था, सब प्रेत रो रहे थे।
महात्मा ने पूछा "प्रेतराज ! कल तो यहाँ आनंदोत्सव था, आज शोक-समुद्र लहरा रहा हैं। क्या कुछ अहित हुआ हैं ?"
प्रेतराजः हाँ भाई ! इसीलिए रो रहे हैं। हमारा सत्यानाश हो गया। मेरी बेटी की आज शादी होने वाली थी। अब वह कुँवारी रह जायेगी।
महात्मा: प्रेतराज ! तुम्हारा जमाई तो आज मर गया हैं। फिर तुम्हारी बेटी कुँवारी क्यों रही ?
प्रेतराज ने चिढ़कर कहाः तेरे पाप से ! मैं ही मूर्ख हूँ कि मैंने कल तुझे सब बता दिया। तूने हमारा सत्यानाश कर दिया।
महात्मा ने नम्रभाव से कहाः मैंने आपका अहित किया यह मुझे समझ में नहीं आता। क्षमा करना, मुझे मेरी भूल बताओगे तो मैं दुबारा नहीं करूँगा।
प्रेतराज ने जलते हृदय से कहाः यहाँ से जाकर तूने मरने वाले को नाम स्मरण का मार्ग बताया और अंत समय भी राम नाम कहलवाया। इससे उसका उद्धार हो गया और मेरी बेटी कुँवारी रह गयी।
महात्माजीः क्या ? केवल एक बार नाम जप लेने से वह प्रेतयोनि से छूट गया ? आप सच कहते हो ?
प्रेतराजः हाँ भाई ! जो मनुष्य राम नामजप करता हैं वह राम नामजप के प्रताप से कभी हमारी योनि को प्राप्त नहीं होता। भगवन्नाम जप में नरकोद्धारिणी शक्ति हैं।
प्रेत के द्वारा रामनाम का यह प्रताप सुनकर महात्माजी प्रेमाश्रु बहाते हुए भाव समाधि में लीन हो गये। उनकी आँखे खुलीं तब वहाँ प्रेत-समाज नहीं था, बाल सूर्य की सुनहरी किरणें वटवृक्ष को शोभायमान कर रही थीं।
❤️बोलो जय श्री राम ❤️🙏 राधे राधे 🙏
स्विट्ज़रलैंड के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
☘️ Once, during the dead of night, a holy Mahatma (saint) was walking along in a state of pure bliss, chanting the sacred name of 'Shri Ram.' Chanting continuously, he passed through a dense, dark forest. Being a detached, wandering ascetic, the Mahatma frequently traveled from place to place, never staying in one location for long. He was a true lover of the Divine Name; thus, day and night, the name of Ram constantly resonated from his lips. He not only chanted the name of Ram himself but also inspired others to walk the same spiritual path.
💠 The Mahatma had lost his way in the dense forest, yet he kept walking in his joyful state, surrendering himself entirely to wherever Ram would lead him. Far off in the darkness, he noticed a cluster of glowing lamps. The Mahatma began walking toward them. As he drew closer, he saw a gathering near a massive Banyan tree. Various musical instruments were playing, and a lively party filled with dancing, singing, and alcohol was in full swing. Men and women were dancing, jumping, laughing, and entertaining one another. Instantly, the saint sensed that these were not human beings, but discarnate spirits—ghosts.
🌿 Spotting the Mahatma, one of the ghosts grabbed his hand and said, "O human! Our King summons you. Come." Remaining in his blissful state, the saint calmly walked over to the King, who was seated upon a grand throne surrounded by his ghostly attendants.
The Ghost King (Pretraj) demanded, "Why have you come this way? Did you not consider that our assembly is highly intoxicated tonight? Do you not fear death?"
Laughing heartily, the Mahatma replied, "Fear of death? And me? O King! Only those who are deeply attached to living fear death. For us ascetics, death is a matter of pure joy. It is merely a change of the physical body, which cannot happen to anyone without the clearing of one's past destiny (Prarabdha Karma)."
The Ghost King asked, "Do you even know who we are?"
The Mahatma replied, "I assume you are spirits from the ghostly realm."
The Ghost King sneered, "Do you know that human society trembles at our very name?"
The Mahatma calmly countered, "O Ghost King! Do not make the mistake of counting me among ordinary humans. Though we appear alive, we are completely devoid of the desire to live; we are like the walking dead. Even if you consider me alive, you cannot kill me. Life and death are bound strictly by Karma. May I ask you a question?"
Seeing the Mahatma's absolute fearlessness, the King of Ghosts was utterly astonished. Humans usually died of sheer fright at the mere mention of a ghost, yet here was a man speaking with absolute bravery. He thought to himself that there was certainly no harm in conversing with such an extraordinary soul.
The Ghost King said, "Ask. What is your question?"
The Mahatma asked, "O King, why is there such a grand celebration happening here tonight?"
The Ghost King explained, "My only daughter has remained unmarried until now because we could not find a suitable match. But now, we have found the perfect son-in-law. Their wedding is tomorrow, and that is why we are celebrating tonight."
The Mahatma smiled and said, "Where is your future son-in-law? I would love to see him."
The Ghost King replied, "O Mahatma, you who have renounced the attachment to life! As of this moment, he has not yet entered our ghostly realm (Pret Yoni). He is currently the son of a very wealthy man living in a village on the edge of this forest. Because of his highly wicked and sinful deeds, he is currently suffering from a dreadful disease. He will breathe his last tomorrow before sunset. Right after that, he will be wed to my daughter. That is why we will spend the entire night singing, dancing, drinking, and rejoicing."
The Saint's Intervention
Taking his leave, the Mahatma walked out of the forest, continuously chanting the name of Shri Ram, and reached the village at the edge of the woods just as dawn was breaking.
He asked a local villager, "Is there a wealthy man's son suffering from an illness in this village?"
The villager replied, "Yes, Maharaj! Sukhalchand, the son of the wealthy merchant Navalsha Seth, has been bedridden with a terrible disease for a year. They have tried countless treatments, but his ailment refuses to heal."
The Mahatma arrived at Navalsha Seth's house, where Sukhalchand's condition was critical. He was counting his final breaths. Yet, upon seeing the holy saint, a ray of hope sparked in the eyes of his grieving parents. They warmly welcomed the Mahatma.
Approaching the young man's bedside, the Mahatma began counting his prayer beads, deeply chanting the name of Ram. As afternoon arrived, the crowd of visiting relatives and neighbors began to grow.
The Mahatma gently asked, "Well, Sukhalchand! Are you feeling better now?"
As Sukhalchand opened his eyes and beheld a radiant, powerful saint standing right in front of him, tears welled up and he began to cry. He sobbed, "Babaji! You have arrived to sanctify my final moments. I have committed many sins in my life. How will I ever show my face in God's court? Still, getting the sight (Darshan) of a saint like you must be a auspicious sign for me." As he spoke these words, his breath grew heavy and he began to cough violently.
The Mahatma comforted him, "Son! Do not lose hope. Lord Ram is the purifier of the fallen. This is your final hour. There is no longer any reason to fear time or death. Calm your mind, completely halt the chaotic rush of your thoughts, and anchor your entire consciousness into the chanting of Shri Ram's name. Immerse yourself in the chant. The holy scriptures declare:
❤️ Charitam Raghunathasya Shatakotim Pravistaram |
Ekaikam Aksharam Punya Mahapataka Nashanam || ❤️
Meaning: The glories of Lord Ram are sung across a hundred crore verses. Every single syllable of His name possesses the absolute power to completely destroy the most terrible and deep-seated sins.
As the sun began to set, Sukhalchand's condition worsened severely. Physicians and doctors were summoned, and expensive medicines containing diamond ash (Heera Bhasma) were administered. Knowing that the final moment had arrived, the Mahatma leaned down closely and gently reminded him into his ear to take the name of Ram.
The moment the young man uttered "Ram," his soul flew away from his physical body. The household burst into tears, and preparations for the funeral procession began. Seizing the opportunity, the Mahatma quietly departed. He walked to the riverbank, took a ritual bath, and set out while continuing his mental prayers.
The Aftermath in the Forest
Dusk had passed, and by midnight, the Mahatma returned to the same Banyan tree deep inside the forest. The ghostly community was gathered once again.
However, the Ghost King sat upon his throne looking completely devastated. Tonight, there was no singing, no dancing, and no laughter. Instead, a wave of profound sorrow washed over the clearing, and every single spirit was weeping bitterly.
The Mahatma stepped forward and asked, "O Ghost King! Yesterday this place was filled with grand celebrations, but tonight, a sea of grief surrounds you. Has something terrible happened?"
The Ghost King cried out, "Yes, brother! That is exactly why we are weeping. We have been utterly ruined! My daughter was supposed to get married today, but now she is doomed to remain unmarried forever."
The Mahatma asked, "But Ghost King, your prospective son-in-law died today. Why did your daughter remain unmarried?"
The Ghost King snapped in pure frustration, "Because of your sin! I was the fool who revealed everything to you yesterday. You have completely destroyed our plans!"
The Mahatma humbly responded, "I do not understand how I have caused you harm. Please forgive me, but if you tell me my mistake, I promise never to repeat it."
With a burning heart, the Ghost King revealed, "After leaving this place, you went straight to the dying man and showed him the path of divine remembrance. At the exact moment of his death, you made him chant the name of Ram! Because of that single chant, his soul was instantly liberated and redeemed, leaving my daughter stranded and unmarried!"
The Mahatma was stunned. "What? By chanting the Divine Name just once at the very end, he was entirely saved from falling into the ghostly realm? Are you telling me the absolute truth?"
The Ghost King sighed, "Yes, brother! Any human being who genuinely chants the name of Ram, by the glorious majesty of that ultimate vibration, can never fall into our lower realm of existence. The chanting of God's name possesses a supreme power that can rescue a soul even from the depths of hell."
Hearing this profound testimony regarding the immense glory of Ram's name from the mouth of a ghost, the Mahatma burst into tears of pure divine love and dissolved into a state of deep spiritual ecstasy (Bhava Samadhi).
When his eyes finally opened, the ghostly assembly had completely vanished. The golden rays of the early morning sun were beautifully illuminating the majestic Banyan tree.
❤️ Hail Lord Shri Ram! ❤️ 🙏 Radhe Radhe 🙏
analyse your horoscope by Switzerland Best Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
