पुण्य का वास्तविक मूल्य क्या है? : कैसे बदली एक व्यापारी की तकदीर | What Is the True Value of Virtue? How a Merchant's Destiny Was Transformed.✨
Hindi:
एक व्यापारी जितना धनी था उतना ही दान-पुण्य करने वाला, वह सदैव यज्ञ-पूजा आदि कराता रहता था।
एक यज्ञ में उसने अपना सब कुछ दान कर दिया। अब उसके पास परिवार चलाने लायक भी पैसे नहीं बचे थे।
व्यापारी की पत्नी ने सुझाव दिया कि पड़ोस के नगर में एक बड़े सेठ रहते हैं। वह दूसरों के पुण्य खरीदते हैं। आप उनके पास जाइए और अपने कुछ पुण्य बेचकर थोड़े पैसे ले आइए, जिससे फिर से काम-धंधा शुरू हो सके।
पुण्य बेचने की व्यापारी की बिलकुल इच्छा नहीं थी, लेकिन पत्नी के दबाव और बच्चों की चिंता में वह पुण्य बेचने को तैयार हुआ। पत्नी ने रास्ते में खाने के लिए चार रोटियां बनाकर दे दीं।व्यापारी चलता-चलता उस नगर के पास पहुंचा जहां पुण्य के खरीदार सेठ रहते थे। उसे भूख लगी थी।
नगर में प्रवेश करने से पहले उसने सोचा भोजन कर लिया जाए। उसने जैसे ही रोटियां निकालीं एक कुतिया तुरंत के जन्मे अपने तीन बच्चों के साथ आ खड़ी हुई।कुतिया ने बच्चे जंगल में जन्म दिए थे। बारिश के दिन थे और बच्चे छोटे थे, इसलिए वह उन्हें छोड़कर नगर में नहीं जा सकती थी।
व्यापारी को दया आ गई। उसने एक रोटी कुतिया को खाने के लिए दे दिया।कुतिया पलक झपकते रोटी चट कर गई लेकिन वह अब भी भूख से हांफ रही थी।
व्यापारी ने दूसरी रोटी, फिर तीसरी और फिर चारो रोटियां कुतिया को खिला दीं। खुद केवल पानी पीकर सेठ के पास पहुंचा।व्यापारी ने सेठ से कहा कि वह अपना पुण्य बेचने आया है। सेठ व्यस्त था। उसने कहा कि शाम को आओ।
सेठ की पत्नी बहुत पतिव्रता और सिद्ध थी। उसने ध्यान लगाकर देख लिया कि आज व्यापारी ने कुतिया को रोटी खिलाई है।
उसने अपने पति से कहा कि उसका आज का पुण्य खरीदना जो उसने एक जानवर को रोटी खिलाकर कमाया है। वह उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ पुण्य है।व्यापारी शाम को फिर अपना पुण्य बेचने आया। सेठ ने कहा- आज आपने जो यज्ञ किया है मैं उसका पुण्य लेना चाहता हूं।
व्यापारी हंसने लगा। उसने कहा कि अगर मेरे पास यज्ञ के लिए पैसे होते तो क्या मैं आपके पास पुण्य बेचने आता!
सेठ ने कहा कि आज आपने किसी भूखे जानवर को भोजन कराकर उसके और उसके बच्चों के प्राणों की रक्षा की है। मुझे वही पुण्य चाहिए।
व्यापारी वह पुण्य बेचने को तैयार हुआ। सेठ ने कहा कि उस पुण्य के बदले वह व्यापारी को चार रोटियों के वजन के बराबर हीरे-मोती देगा।चार रोटियां बनाई गईं और उसे तराजू के एक पलड़े में रखा गया। दूसरे पलड़े में सेठ ने एक पोटली में भरकर हीरे- जवाहरात रखे, पलड़ा हिला तक नहीं। दूसरी पोटली मंगाई गई। फिर भी पलड़ा नहीं हिला।कई पोटलियों के रखने पर भी जब पलड़ा नहीं हिला तो व्यापारी ने कहा- सेठजी, मैंने विचार बदल दिया है. मैं अब पुण्य नहीं बेचना चाहता।
व्यापारी खाली हाथ अपने घर की ओर चल पड़ा। उसे डर हुआ कि कहीं घर में घुसते ही पत्नी के साथ कलह न शुरू हो जाए।
जहां उसने कुतिया को रोटियां डाली थी, वहां से कुछ कंकड़-पत्थर उठाए और थैली में रख लिये।
घर पहुंचने पर पत्नी ने पूछा कि पुण्य बेचकर कितने पैसे मिले तो उसने थैली दिखाई और कहा इसे भोजन के बाद रात को ही खोलेंगे। इसके बाद गांव में कुछ उधार मांगने चला गया।इधर उसकी पत्नी ने जबसे थैली देखी थी उसे सब्र नहीं हो रहा था। पति के जाते ही उसने थैली खोली।
उसकी आंखे फटी रह गईं। थैली हीरे-जवाहरातों से भरी थी।व्यापारी घर लौटा तो उसकी पत्नी ने पूछा कि पुण्यों का इतना अच्छा मोल किसने दिया ? इतने हीरे-जवाहरात कहां से आए ??
व्यापारी को अंदेशा हुआ कि पत्नी सारा भेद जानकर ताने तो नहीं मार रही, लेकिन उसके चेहरे की चमक से ऐसा लग नहीं रहा था।व्यापारी ने कहा- दिखाओ कहां हैं हीरे-जवाहरात। पत्नी ने लाकर पोटली उसके सामने उलट दी। उसमें से बेशकीमती रत्न गिरे। व्यापारी हैरान रह गया।
दोनों ने तय किया कि वह इसमें से कुछ अंश निकालकर व्यापार शुरू करेंगे। व्यापार से प्राप्त धन को इसमें मिलाकर जनकल्याण में लगा देंगे।
ईश्वर परीक्षा लेता है। परीक्षा में वह सबसे ज्यादा आपके उसी गुण को परखता है जिस पर आपको गर्व हो। अगर आप परीक्षा में खरे उतर जाते हैं तो ईश्वर वह गुण आपमें हमेशा के लिए वरदान स्वरूप दे देते हैं।अगर परीक्षा में उतीर्ण न हुए तो ईश्वर उस गुण के लिए योग्य किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में लग जाते हैं।
भारत के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
इसलिए विपत्तिकाल में भी भगवान पर भरोसा रखकर सही राह चलनी चाहिए। आपके लिए भी कंकड़-पत्थर अनमोल रत्न हो सकते हैं ! ✨🙏
The Merchant Who Fed a Hungry Dog: A Story of True Merit and Divine Blessings
There once lived a merchant who was not only wealthy but also extremely charitable. He constantly organized religious rituals, sacrifices, and acts of charity. One day, during a grand sacrificial ceremony, he donated everything he owned. After the event, he was left with barely enough money to support his family.
Seeing their difficult situation, the merchant's wife suggested, “In a neighboring town lives a wealthy businessman who buys the merits (good deeds) earned by others. Why don't you go and sell some of your accumulated merit so that we can get some money and restart our business?”
The merchant had no desire to sell his merit, but because of his wife's insistence and concern for his children, he reluctantly agreed. Before he left, his wife packed four flatbreads (rotis) for his journey.
As he neared the neighboring town, hunger struck. Before entering the town, he decided to eat. Just as he took out the rotis, a mother dog appeared with her three newborn puppies.
The dog had given birth in the forest during the rainy season. Her puppies were too young to be left alone, so she could not go into town in search of food. The merchant felt compassion for her and gave her one roti.
The dog devoured it instantly but still seemed desperately hungry.
When he reached the wealthy businessman, he explained that he had come to sell his merit. The businessman was busy and asked him to return in the evening.
At lunchtime, the businessman went home and told his wife, “A merchant has come to sell his merit. Which merit should I buy from him?”
His wife was a deeply virtuous and spiritually gifted woman. Through meditation, she perceived what had happened earlier that day.
She told her husband, “Buy the merit he earned today by feeding a hungry dog and saving the lives of her puppies. That is the greatest merit he has ever earned.”
That evening, when the merchant returned, the businessman said, “I wish to purchase the merit you earned today.”
The merchant laughed. “If I had enough money to perform a grand sacrifice today, why would I come here to sell my merit?”
The businessman replied, “Today you fed a starving animal and protected the lives of both the mother and her children. That is the merit I want.”
The merchant agreed.
The businessman then offered an unusual price. “In exchange for that merit, I will give you diamonds and jewels equal in weight to the four rotis you fed the dog.”
He added another pouch. Still, the scale remained unmoved.
More and more bags of diamonds and jewels were added, yet the side holding the rotis remained heavier.
Finally, the merchant said, “Sir, I have changed my mind. I do not wish to sell this merit.”
He left empty-handed and began his journey home.
On the way, he worried that his wife might be upset when she learned he had returned without money. Near the place where he had fed the dog, he picked up a few ordinary stones and pebbles, put them into his bag, and carried them home.
When he arrived, his wife eagerly asked how much money he had received for selling his merit.
The merchant showed her the bag and said, “We will open it tonight after dinner.”
Then he left to borrow some money from villagers.
But his wife could not control her curiosity. As soon as he was gone, she opened the bag.
To her astonishment, it was filled with sparkling diamonds and precious jewels.
When the merchant returned, she excitedly asked, “Who paid so much for your merit? Where did all these gems come from?”
The merchant was confused. He thought perhaps she was teasing him. But seeing her genuine excitement, he asked her to show him the bag.
When she emptied it before him, priceless jewels poured out.
The merchant was stunned.
Together, they decided to use a portion of the treasure to restart their business. The profits they earned would be used for the welfare of others and charitable causes.
Moral of the Story
God often tests us, especially in the very qualities we are most proud of.
If we pass the test, those virtues become permanent blessings in our lives. But if we fail, those gifts may be entrusted to someone else who is worthy of them.
Therefore, even during times of hardship, we should continue to walk the path of righteousness and keep faith in God.
Sometimes, the ordinary stones in your life may be transformed into priceless jewels by the power of compassion, faith, and selfless action. ✨🙏
Analyse your horoscope by India no 1 Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234.
