रावण, मंदोदरी और हनुमानजी से मिलने वाली जीवन की महान शिक्षा | A Powerful Life Lesson from Hanuman, Mandodari, and Ravana.
Hindi:
मैं ना होता तो क्या होता पर एक प्रसंग।
एक बार हनुमानजी ने प्रभु श्रीराम से कहा कि अशोक वाटिका में जिस समय रावण क्रोध में भरकर तलवार लेकर सीता माँ को मारने के लिए दौड़ा, तब मुझे लगा कि इसकी तलवार छीन कर इसका सिर काट लेना चाहिये, किन्तु अगले ही क्षण मैंने देखा कि मंदोदरी ने रावण का हाथ पकड़ लिया, यह देखकर मैं गदगद् हो गया !
ओह प्रभु!
आपने कैसी शिक्षा दी, यदि मैं कूद पड़ता तो मुझे भ्रम हो जाता कि यदि मै न होता तो क्या होता ?
बहुधा हमको ऐसा ही भ्रम हो जाता है, मुझे भी लगता कि यदि मै न होता तो सीताजी को कौन बचाता ?
परन्तु आज आपने उन्हें बचाया ही नहीं बल्कि बचाने का काम रावण की पत्नी को ही सौंप दिया।
तब मै समझ गया कि आप जिससे जो कार्य लेना चाहते हैं, वह उसी से लेते हैं, किसी का कोई महत्व नहीं है !
आगे चलकर जब त्रिजटा ने कहा कि लंका में बंदर आया हुआ है और वह लंका जलायेगा तो मै बड़ी चिंता मे पड़ गया कि प्रभु ने तो लंका जलाने के लिए कहा ही नही है और त्रिजटा कह रही है तो मै क्या करुं ?
आश्चर्य की पराकाष्ठा तो तब हुई, जब रावण ने कहा कि बंदर को मारा नही जायेगा पर पूंछ मे कपड़ा लपेट कर घी डालकर आग लगाई जाये तो मैं गदगद् हो गया कि उस लंका वाली संत त्रिजटा की ही बात सच थी, वरना लंका को जलाने के लिए मै कहां से घी, तेल, कपड़ा लाता और कहां आग ढूंढता, पर वह प्रबन्ध भी आपने रावण से करा दिया, जब आप रावण से भी अपना काम करा लेते हैं तो मुझसे करा लेने में आश्चर्य की क्या बात है !
इसलिये हमेशा याद रखें कि संसार में जो कुछ भी हो रहा है वह सब ईश्वरीय विधान है, हम और आप तो केवल निमित्त मात्र हैं, इसीलिये कभी भी ये भ्रम न पालें कि........
मै न होता तो क्या होता?
जय श्री राम 🙏🙏
क़तर के नंबर 1 ज्योतिषी (मुनज्जिम (مُنَجِّم)) एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
What Would Have Happened If I Had Not Been There? – A Reflection
Once, Lord Hanuman said to Lord Shri Rama:
"When Ravana, filled with anger, rushed toward Mother Sita in Ashoka Vatika with a sword in his hand, intending to kill her, I felt that I should leap forward, snatch the sword from him, and cut off his head. But the very next moment, I saw Mandodari holding Ravana's hand and stopping him. Seeing this, I was overwhelmed with emotion.
O Lord!
What a profound lesson You taught me. Had I jumped in at that moment, I might have fallen into the illusion of thinking, 'What would have happened if I had not been there?'
Very often, we fall into this same illusion. I too might have believed that if I had not been there, who would have saved Mother Sita?
But that day, You not only protected her, You entrusted the task of saving her to Ravana's own wife.
Then I understood that You accomplish Your work through whomever You choose. No individual is indispensable.
Later, when Trijata said that a monkey had entered Lanka and would burn the city, I became worried. My Lord had never instructed me to burn Lanka, yet Trijata was saying so. I wondered, 'What should I do?'
Then Ravana's soldiers rushed toward me with swords to kill me. I made no effort to defend myself. Soon Vibhishana arrived and said that killing a messenger was against righteousness. At that moment, I realized that You had already arranged a way to protect me.
Otherwise, where would I have found the ghee, oil, cloth, and fire needed to burn Lanka? Yet You arranged all of it through Ravana himself.
When You can accomplish Your purpose even through Ravana, what is surprising about accomplishing it through me?
Therefore, always remember: whatever happens in this world unfolds according to the Divine Will. You and I are merely instruments in the hands of the Almighty.
So never nurture the illusion:
'What would have happened if I had not been there?'
Jai Shri Ram 🙏🙏
analyse your horoscope by Qatar Best Astrologer (Munajjim (مُنَجِّم)) Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 .
