🍁 अनपढ़ व्यक्ति जिसने सबको बड़ी सीख दी | The Uneducated Man Who Taught a Big Lesson 🍁
Hindi:
🍁अनपढ़ मालिक🍁
एक मन्दिर था ।उसमें सभी लोग पगार पर थे।आरती वाला,पूजा कराने वाला आदमी,घण्टा बजाने वाला भी पगार पर था...
घण्टा बजाने वाला आदमी आरती के समय, भाव के साथ इतना मसगुल हो जाता था कि होश में ही नहीं रहता था।
एक दिन मन्दिर का ट्रस्ट बदल गया,और नये ट्रस्टी ने ऐसा आदेश जारी किया कि अपने मन्दिर में काम करते सब लोग पढ़े लिखे होना जरूरी है। जो पढ़े लिखें नही है, उन्हें निकाल दिया जाएगा।
उस घण्टा बजाने वाले भाई को ट्रस्टी ने कहा कि 'तुम्हारी आज तक का पगार ले लो। कल से तुम नौकरी पर मत आना।'
उस घण्टा बजाने वाले व्यक्ति ने कहा, "साहेब भले मैं पढ़ा लिखा नही हूं,परन्तु इस कार्य में मेरा भाव भगवान से जुड़ा हुआ है, देखो!"
ट्रस्टी ने कहा,"सुन लो तुम पढ़े लिखे नही हो, इसलिए तुम्हे रखने में नही आएगा..."
दूसरे दिन मन्दिर में नये लोगो को रखने में आया। परन्तु आरती में आये लोगो को अब पहले जैसा मजा नहीं आता था। घण्टा बजाने वाले व्यक्ति की सभी को कमी महसूस होती थी।
कुछ लोग मिलकर घण्टा बजाने वाले व्यक्ति के घर गए, और विनती करी तुम मन्दिर आओ ।
उस भाई ने जवाब दिया, "मैं आऊंगा तो ट्रस्टी को लगेगा कि मैं नौकरी लेने के लिए आया है। इसलिए मैं नहीं आ सकता।"
उस भाई ने मन्दिर के सामने दुकान शुरू की और वो इतनी चली कि एक दुकान से सात दुकान और सात दुकानो से एक फैक्ट्री खोली।
अब वो आदमी मर्सिडीज़ से घण्टा बजाने आता था।
समय बीतता गया। ये बात पुरानी सी हो गयी।
मन्दिर का ट्रस्टी फिर बदल गया .
नये ट्रस्ट को नया मन्दिर बनाने के लिए दान की जरूरत थी
मन्दिर के नये ट्रस्टी को विचार आया कि सबसे पहले उस फैक्ट्री के मालिक से बात करके देखते है ..
ट्रस्टी मालिक के पास गया ।सात लाख का खर्चा है, फैक्ट्री मालिक को बताया।
फैक्ट्री के मालिक ने कोई सवाल किये बिना एक खाली चेक ट्रस्टी के हाथ में दे दिया और कहा चैक भर लो ट्रस्टी ने चैक भरकर उस फैक्ट्री मालिक को वापस दिया । फैक्ट्री मालिक ने चैक को देखा और उस ट्रस्टी को दे दिया।
ट्रस्टी ने चैक हाथ में लिया और कहा सिग्नेचर तो बाकी है"
मालिक ने कहा मुझे सिग्नेचर करना नंही आता है लाओ अंगुठा मार देता हुँ, "वही चलेगा ..."
ये सुनकर ट्रस्टी चौक गया और कहा, "साहेब तुमने अनपढ़ होकर भी इतनी तरक्की की, यदि पढे लिखे होते तो कहाँ होते ...!!!"
तो वह सेठ हँसते हुए बोला,
"भाई, मैं पढ़ा लिखा होता तो बस मन्दिर में घण्टा बजा रहा होता"
सारांश:
कार्य कोई भी हो, परिस्थिति कैसी भी हो, तुम्हारी काबिलियत तुम्हारी भावनाओ पर निर्भर करती है ।
भावनायें शुद्ध होगी, कर्म सत्यमार्ग पर होगा तो ईश्वर और सुंदर भविष्य पक्का तुम्हारा साथ देगा ।
मन उज्ज्वल रखें, ईश्वर सदैव साथ रहेगा 🙏
भारत के नंबर 1 ज्योतिषी एस्ट्रो भाग्यराज गुप्त द्वारा अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं अपॉइंटमेंट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें पर या मोबाइल नंबर +91 91156 51234 पर संपर्क कर सकते हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
English:
🍁 The Illiterate Owner 🍁
There was a temple where everyone worked on a salary—the person who performed the aarti, the priest who conducted पूजा, and even the man who rang the bell.
The bell-ringer used to get so deeply absorbed in devotion during the aarti that he would lose all awareness of his surroundings. He performed his duty with complete sincerity and devotion. People who came to the temple not only felt connected to God but were also deeply moved by his devotion. Everyone admired him for his heartfelt dedication.
The trustee told the bell-ringer, “Take your salary up to today. From tomorrow, you don’t need to come.”
The bell-ringer humbly replied, “Sir, I may not be educated, but my heart is connected to God through this work. Please understand.”
But the trustee said, “You are not educated, so we cannot keep you.”
The next day, new people were hired. However, the devotees no longer felt the same joy during the aarti. Everyone missed the old bell-ringer and his devotion.
Some people went to his house and requested him to return to the temple.
He replied, “If I come back, the trustee will think I am asking for my job. So I cannot return.”
He agreed and started a shop opposite the temple. The shop did so well that it grew from one shop to seven shops, and eventually into a factory.
Now, he would come in a Mercedes to ring the bell during aarti.
As time passed, the story became old. The temple trustee changed again.
The new trustees needed donations to build a new temple. They decided to approach the factory owner first.
The trustee met him and explained that the project would cost seven lakh rupees.
Without asking any questions, the factory owner handed over a blank cheque and said, “Fill in the amount.”
After filling it, the trustee returned the cheque to him for signature.
The owner looked at it and gave it back, saying, “I don’t know how to sign. Let me put my thumb impression instead.”
The trustee was shocked and said, “Sir, you have achieved so much even without being educated. Imagine where you would be if you were educated!”
The owner smiled and replied,
“Brother, if I were educated, I would still be ringing the bell in the temple.”
Moral:
No matter what work you do or what circumstances you face, your true ability depends on your feelings and dedication. If your intentions are pure and your actions are righteous, God and a bright future will always support you.
Keep your heart pure, and God will always be with you. 🙏
Analyse your Horoscope by India no 1 Astrologer Astro Bhagyaraj Gupt take appointment click at this link Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें or You can whatsapp +91 91156 51234 . Om Namho Bhagwate Vasudevaya Namha
