4 जून: महेश नवमी | 5 जून: गंगा दशहरा | 6 जून: निर्जला एकादशी | 8 जून: प्रदोष व्रत (शुक्ल) | 11 जून: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत |14 जून: संकष्टी चतुर्थी | 15 जून: मिथुन संक्रांति | 21 जून: योगिनी एकादशी | 23 जून: प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि | 25 जून: आषाढ़ अमावस्या | 27 जून: जगन्नाथ रथ यात्रा | 26 जून: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू होगी

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
 
 
 
 
just dial reviews 11

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-06-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

जून 2025 राशिफल | June Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 4,6,7,14,15,17,22,25,26कमोडिटी के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिल सकता है। राजनीतिक मित्रों और सम्बन्धियों की सहायता प्राप्त हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपके मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। छोटी यात्राओं के प्रसंग बन सकते हैं। जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता व्यक्त करेंगे। माता-पिता का वांछित सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में तीव्रता आने की सम्भावना है। विवाहादि मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। पहला और तीसरा सप्ताह सुखद रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,9,10,12,19,20,23,29दूसरे सप्ताह में अनावश्यक खर्चों से जूझना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण वस्तुओं और पेपर्स को सम्भाल कर रखना सबसे जरूरी होगा। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। जनसमूहों के बीच सुरक्षा सम्बन्धी नियमों को लेकर सावधान रहें। सर्दी-जुकाम और बुखार का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थानान्तरण होने की सम्भावना बन रही है। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आपकी धार्मिक आस्था पर लोग चोट कर सकते हैं। चौथे सप्ताह के दौरान आपके आक्रामक स्वभाव के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 1,7,9,10,16,17,19,20,24,27,28

महीने की शुरुआत और अन्त जबरदस्त रहने वाला है। पाचन संस्थान में कुछ गड़बड़ी आ सकती है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नयी जॉब खोज रहे हैं तो ये महीना आपके लिये शुभ परिणामों से युक्त होगा। धन और अचल सम्पत्ति को लेकर यह महीना विशेष रूप से शुभ रहेगा। आप बहुप्रतीक्षित कार्य योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिये यह माह बहुत अच्छा है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। बच्चों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। आपको व्यवहार कुशलता से लाभ प्राप्त होगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,5,12,13,21,22,26,29

कार्यक्षेत्र की राजनीति से आप परेशान रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है। किसी तरह के विधिक मामलों में उलझने से बचें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। किसी पर भी अति विश्वास करना भारी पड़ सकता है। बड़े निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरे और चतुर्थ सप्ताह में आपको विशेष ध्यान देना चाहिये।


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,10,12,13,19,20,22,26,30

महीने के दूसरे सप्ताह के दौरान आर्थिक कारणों से रुके प्रोजेक्ट्स में गति आयेगी। आप लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहेंगे। ईश्वर के प्रति आप काफी श्रद्धावान हो सकते हाँ। म्यूचुअल फण्ड आदि में भी बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में त्वरित निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आप पूरे मनोयोग से काम करेंगे जिसका बेहद सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। दिल की बात अपने प्रेमी से कहने के लिये माह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन उत्पादन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी राहत देगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,4,5,7,14,15,23,24,28

माह के दूसरे सप्ताह में आपको विवादों में उलझना पड़ सकता है। पड़ोसी आपकी उन्नति से ईर्ष्या भाव रखेंगे। अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आर्थराइटिस और गठिया के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। 22 जून को बुध के कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक शुरू हो सकती है। अत्यधिक धूप और गर्मी के कारण ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। उनके मोबाइल और इन्टरनेट के प्रयोग को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,4,5,12,14,15,22,24

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इस महीने आपको कृषि कार्यों से काफी अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक पार्टी के लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आप लेखन कार्यों में विशेष रुचि ले सकते हैं। माता-पिता को आप पर गर्व होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। महीनों से अटकी हुई बिजनेस डील इस महीने सम्पन्न हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र पर अपनी खास छाप छोड़ पाने में खासे सफल रहेंगे। लोगों की कठिन समय में सहायता करने से आपका सामाजिक कद बढ़ेगा। यदि आप सरकार से जुड़े हुये हैं तो महीना का उत्तरार्ध आपके लिये भाग्यशाली रहेगी। माह का अन्तिम सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,7,10,16,17,25,26

महीने का प्रथम सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मित्रों पर आँख-मूंदकर भरोसा न करें। किसी पब्लिक मीटिंग में लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। अपनी कमजोरियों और बुराइयों को लोगों से व्यक्त न करें। कला से जुड़े लोगों को इस माह मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। महिलाओं को मासिकचक्र में कुछ समस्या हो सकती है। लेकिन आराम से समस्याओं का समाधान भी मिल जायेगा। विशेष रूप से दूसरे सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।


सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,7,8,14,16,17,23,25,26,30

जिस किसी से भी आप प्रेम करते हैं इस महीने उससे आपके दिल की बात कह सकते हैं। परिवार में तालमेल काफी अच्छा रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिये कई प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रोजगार को लेकर समस्या दूर होगी। मेडिकल और फार्मा से जुड़े कार्यक्षेत्र से बड़ा लाभ मिल सकता है। अभिनय और संगीत आदि ललित कलाओं में आगे बढ़ने के उत्तम अवसर मिलेंगे। पारिवारिक विवादों को सुलझाने की प्रवृत्ति रहेगी। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। विलासिता के संसाधनों को खरीदेंगे। नया स्टार्टअप्स शुरू करने के लिये निवेशक ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। इस महीने दूसरा और चौथा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,5,9,10,12,19,20,27,28

परिवार के ही लोग आपके विचारों से सहमत नहीं रहेंगे। उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। थायराइड से जूझ रही महिलाओं को इस माह खास ध्यान रखना होगा। कोई सहकर्मी आप पर नियन्त्रण पाने का प्रयास कर सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर मन में भय रहेगा। कुछ कार्यों में वे विघ्न डालने का भी प्रयास करेंगे। व्यवसाय को बढाने के लिये पॉलिसी में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। मास का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा। विशेष रूप से चौथे सप्ताह में थोड़ी परेशानी आ सकती है।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक1,5,9,10,17,19,20,25,26,28

आप समाज में काफी लोकप्रिय रहेंगे। इस महीने किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के माध्यम से बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये महीना विशेष शुभ रहेगा। दबी हुई इच्छाओं को इस महीने पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। लोक कल्याण के कार्यों से आप जुड़े रहेंगे। होटल व्यवसायियों की बाधा दूर होगी। 15 जून को सूर्य के गोचर परिवर्तन के कारण आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। सरकारी मामलों के उलझन समाप्त होगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,7,12,13,21,22,29,30

महीने का पूर्वार्ध थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। रिश्तेदारों की परेशानियों के कारण मन व्यथित होगा। व्यवसाय को स्थिर रखने के लिये बचत वाले धन का प्रयोग करना पड़ेगा। बैंक से लिया गया ऋण थोड़ा परेशानी बढ़ा सकता है। यदि नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। धन के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो सकता है। कानूनी मामलों में अनावश्यक दखलंदाजी न करें। रहस्यात्मक ज्ञान की तरफ रुचि ले सकते हैं। महीने के अन्तिम सप्ताह में पापकर्म की इच्छा जागृत हो सकती है।

तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,3,7,8,12,13,19,21,22,27,29,30

मनोरञ्जन सम्बन्धी गतिविधियों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। संघर्ष के साथ आपको धन और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जोखिम भरे निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपको करियर में काफी लाभ पहुँचा सकती है। कार्यस्थल में पर्याप्त सम्मान मिलेगा। सन्तान के प्रति आपका प्रेम भाव काफी ज्यादा रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। महीने का उत्तरार्ध भाव विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,10,14,15,23,24

आपको अनचाही विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कामुक विचारों से बचें। इससे आपकी मनः स्थिति विकृत हो सकती है। नवीन योजनाओं को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना न भूलें। वक्री गुरु और वक्री शनि दोनों आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे। किसी भी तरह की उधारी न पालें। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। स्टॉक मार्केट में आपको सँभलकर निवेश करना चाहिये। बॉस आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत से आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। महीने का चतुर्थ सप्ताह काफी कमजोर हो सकता है।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,5,9,10,14,15,22,24,30

आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। महीने के दूसरे पखवाड़े में सूर्य के राशि में प्रवेश करने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। करियर के मामले में आपको बड़ा उछाल मिल सकता है। अपने पुराने सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। दूसरे सप्ताह के दौरान यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 7,8,12,13,16,17,25,26

महीने के प्रथम तीन सप्ताहों के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं में धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वार्थ प्रवृत्ति के लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ हो सकते हैं। नया कार्य प्रारम्भ करने की प्रेरणा मन में जागृत होगी। लेकिन आप मेहनत को लेकर थोड़े लापरवाह रहेंगे। 7 जून के बाद राशि स्वामी मंगल के साथ केतु आपको बार-बार एक ही कार्य करने का आदेश दे रहा है। इसीलिये धैर्य न खोयें क्योंकि धीरे-धीरे ही सही पर कार्य पूर्ण अवश्य होंगे। महीने के पहले व दूसरे सप्ताह के दौरान सजग रहने की आवश्यकता है।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक 5,7,8,12,13,16,17,23,25,26

आप नयी आर्थिक योजनाओं में काम कर सकते हैं। विचारों को स्थिर रखने का प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में आप काफी संलग्न रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में वातावरण काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाला है। लेकिन इस दौरान आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को जबर्दस्त लाभ मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। प्रियजनों के साथ पर्यटन पर जाने का विचार बनायेंगे। इन्टीरियर डिज़ाइनर्स और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। महीने का द्वितीय पखवाड़ा काफी शुभ रहने वाला है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,9,10,15,19,20,27

इस महीने शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान होगी। जीवनसाथी को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माह के अन्तिम सप्ताह में कार्यों में मन नहीं लगेगा। अनावश्य कार्य में आपका समय बर्बाद होगा। वैवाहिक जीवन के तनाव को लोगों से शेयर न करें। धन के लेन-देन वाले मामलों को लेकर सावधानी रखें। घर के रखरखाव सम्बन्धी कार्यों में काफी धन खर्च होगा। चौथे सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,7,8,10,14,15,19,25,27,28

आपके द्वारा किये गये प्रयत्न सार्थक रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो इस महीने आपके जीवन में प्रेमी का पदार्पण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके मन में नये और रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। एकाग्रता के कारण आपको हर जगह सफलता मिलेगी। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। आपसी सम्बन्धों से आपको लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से वांछित सहयोग प्राप्त होगा। अष्टम भाव में केतु और मंगल के कारण ज्योतिष विधा की तरफ आपका काफी रूझान बढ़ेगा। कमीशन सम्बन्धी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भोग-विलास में वृद्धि होगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,3,5,12,13,17,21,22,29

राजनीतिज्ञ लोगों के साथ आपका रसूख बढ़ेगा। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर बातें खुल सकती है। अपनी गुणवत्ता से समझौता न करें। विरोधियों को छेड़ने से आपको ही उल्टा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रूख न रखें। मंगल और केतु आपको विद्रोह के लिये उकसाने का प्रयास करेगा। नौकरीपेशा लोगों को मन लगाकर काम करना चाहिये। क्योंकि ये समय सीखने का है जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में समस्याओं में घिरे रहेंगे।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,3,4,10,12,13,18,22,29,30

महीने का दूसरा भाग आपके लिये काफी शुभ रहेगा। नयी-नयी चीजों की तरफ आपका आकर्षण भाव प्रबल होगा। आपकी तर्कशक्ति काफी अच्छी रहेगी। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुकी हुई आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नये वस्त्रों और आभूषणों की ख़रीदारी कर सकते हैं। कुटुम्ब के व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध बेहतरीन रहेंगे। बहुमूल्य आभूषणों और सामान पर धन खर्च होगा। किसी बड़े लक्ष्य को अर्जित करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 5,7,14,15,19,23,24

महीने का दूसरा सप्ताह काफी कमजोर रहेगा। वैवाहिक जीवन में असन्तोष की भावना अचानक बढ़ सकती है। राहू आपकी राशि पर रहेंगे इसीलिये मनः स्थिति पर नियन्त्रण रखें। आपको बजट से अधिक धन खर्च करने से परेशानी होगी। आपको गैस और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी अव्यवस्थित हो सकती है। नये प्रेम सम्बन्धों में आपसी समझ का अभाव हो सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। योग और मेडिटेशन अवश्य करें। अपनी परेशानियों को शुभचिन्तकों से शेयर अवश्य करें। 23 जून से 30 जून के बीच किसी भी अनर्गल बहस न करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,5,12,13,15,19,20,23,24,30

सम्पत्ति के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। अटके हुये मामलों की बाधा समाप्त होगी। परिवार के भीतर अनुशासन रखने का प्रयास करेंगे। फोन और इंटरनेट के माध्यम से उत्तम समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय को बढ़ाने के लिये निवेश का सहयोग ले सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। होटल और कपड़े के व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में पारस्परिक सहयोग बढ़ेगा। विदेश में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिये माह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। चतुर्थ सप्ताह विशेष उन्नति प्रदायक सिद्ध होगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,6,7,16,17,21,25,28

दूसरों की मदद करने के प्रयास में अपना नुकसान करा सकते हैं। कभी-कभी अवसार और डिप्रेशन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। माह की शुरुआत में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। आप इस दौरान कुछ आलसी हो सकते हैं। इस दौरान अपने वजन पर नियन्त्रण बनाकर रखें। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। सन्तान के प्रति अत्यधिक केयरिंग रहने से बच्चे बिगड़ सकते है। एसिडिटी जैसी समस्या से बचने के लिये जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-06-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 01 जून - शनिवार, 07 जून, 2025
 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: रुके हुये कार्य इस सप्ताह पुनः शुरू हो सकते हैं। आप परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आप सिनेमा और वेबसीरीज में काफी रुचि ले सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सभी कार्यों को धैर्यपूर्वक करें। पुराने घर में पुनर्निर्माण शुरू करवा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में खुशहाली बढ़ेगी। धन कमाने के नये विकल्पों पर काम शुरू कर सकते हैं। पूरा सप्ताह उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। किन्तु गुरूवार और शनिवार का दिन विशेष शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: व्यापार में नया निवेश करने से पहले पूरी तरह से परिस्थितियों का आकलन कर लें। सोमवार को अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। डायबिटीज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। अपने खानपान का पर्याप्त ध्यान रखें। दूसरों की मदद करने के प्रयास में आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिये। बच्चों के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। सोमवार और मंगलवार कमजोर दिन हो सकता है।

समाधान: प्रतिदिन पक्षियों के लिये जल की व्यवस्था करें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपके लिये शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ने वाली है। मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सहयोग भाव बढ़ेगा। नयी परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेना उत्तम होगा। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। घर के लिये महत्वपूर्ण खरीदारी कर सकते हैं। रविवार और शनिवार का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: प्रेम प्रसंग में अति उत्साही होने से आपका अपमान हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक उड़ा सकते हैं। अन्जान लोगों से अपनी बातें शेयर न करें। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। व्यवसाय में सोच-समझकर ही निवेश करें। आपके खर्च अचानक बढ़ने की सम्भावना बन रही है। सोमवार और मंगलवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: मंगलवार को हनुमान जी के मन्दिर में मालपुये और शरबत का भोग लगायें।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में पुरुष जातकों को महिला सहकर्मियों का विशेष सहयोग मिल सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप नयी विधाओं के प्रयोग सीखने में रूचि लेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। सोमवार और मंगलवार का दिन काफी शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: अपने जीवन में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करें और अपना मनोबल कम न होने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को काफी संघर्ष करना पड़ेगा। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें। अपनी कही हुयी बातों से पलटने से नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहें। मेडिकल छात्रों को अपने करियर में समस्या हो सकती है। क्रोध में आकर निर्णय लेने से बचें। रविवार और गुरूवार का दिन कमजोर हो सकता है।

समाधान: प्रतिदिन सुबह विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपको करियर को लेकर नये अवसर दे सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। किसी बीमार परिजन की सेहत में सुधार हो सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ आप पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बुधवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। दूसरों पर अपने काम की ज़िम्मेदारी डालने से बचें। खान-पान में लापरवाही करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर कुछ कन्फ़्यूजन हो सकती है। घर का कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। स्त्रियों को ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ होने की सम्भावना है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। सोमवार और शनिवार का दिन शुभ कार्यों के लिये उचित नहीं है।

समाधान: जल में तिल और गुड़ डालकर पीपल की जड़ को सींचें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपकी विचारशीलता और बुद्धिमत्ता की लोग प्रशंसा करेंगे। यदि किसी इंटरव्यू में भाग ले रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नया वाहन और घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। करियर में बड़ा परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: रविवार को घरेलू खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बुरी संगत के कारण आपका नाम खराब हो सकता है। कारोबार में नये साझेदारों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। मित्रों से समय पर सहायता नहीं मिल पायेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सम्भल कर निवेश करना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में तनाव देखने को मिल सकता है। विवाह योग्य सन्तान को लेकर चिन्ता हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता महसूस हो तो तुरन्त चिकित्सीय परामर्श ले लें।

समाधान: आदित्य ह्रदय स्तोत्र का सुबह पाठ करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: यह पूरा सप्ताह आपके लिये काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा और सहयोगात्मक रहने वाला है। भाई-बहनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको काफी अच्छी सूचनायें मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। जीवनसाथी आपको करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को और रोमांटिक बनाने का प्रयास करेंगे। अधिकारी आपके सहकर्मियों के सामने आप पर विश्वास दिखा सकते हैं। संगीत और ललित कलाओं में आप रुचि ले सकते हैं। रविवार और गुरूवार शुभ दिन रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपका अपमान करने का प्रयास करेंगे। एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कई लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। बहस में पड़ने के बजाय इस सप्ताह आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। फेफड़ों में संक्रमण जैसी समस्याओं को गम्भीरता से लें। धन के उधार लेन-देन को लेकर अपनी नीति स्पष्ट रखें। सोमवार और शनिवार का दिन कुछ नकारात्मक हो सकता है।

समाधान: शिव जी को तिल मिश्रित जल से अभिषेक करायें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। सप्ताह का शुरुआती भाग व्यावसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इससे आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो भविष्य में आपके काफी काम आयेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। सप्ताह मध्य में जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने के लिये योग और प्राणायाम आदि कर सकते हैं।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआती भाग का समय थोड़ा उदासीन रहने वाला है। इसीलिये भागदौड़ से स्वयं को थोड़ा ब्रेक दें। आपको परिवार की अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक बातों को लेकर विवाद न बढ़ायें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें और धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। बुधवार को चोट-चपेट लगने की आशंका है। गुरूवार को नये कार्यों की शुरुआत न करें।

समाधान: सूखे नारियल की गिरि में चीनी और आटा डालकर पीपल की जड़ के पास रखें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: यह सप्ताह करियर में नये अवसर दिला सकता है। नयी नौकरी खोज रहे हैं तो सप्ताह की शुरुआत काफी सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। अपने प्रेमी से दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। परोपकार और धार्मिकता की भावना में वृद्धि होगी। सोमवार से गुरूवार तक का समय शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धन को लेकर कोई बात परिजनों से न छिपायें। शुद्ध और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। स्वार्थी रवैये के कारण आपके शुभचिन्तक नाराज हो सकते हैं। लोगों के उकसावे में आकर कोई काम न करें। अपने मित्रों पर अनावश्यक दबाव न बनायें। बदलते मौसम को लेकर खानपान में सावधानी रखें। शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य के लिये अच्छा नहीं है। सप्ताह के अन्तिम दो दिनों में आपको कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं का हल निकालना पड़ सकता है।

समाधान: शिवलिंग में प्रतिदिन बेलपत्र अर्पित करें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मेहनत और एकाग्रता के बलबूते आप तय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। नया घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपके साथ रहने वाले लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आय अच्छी रहेगी। घर परिवार में खुशियाँ रहेंगी। प्रेमी जन के साथ अच्छे समय का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। गुरुवार और शनिवार का दिन बेहद सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: रविवार को मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। अस्त बुध के कारण संक्रामक रोगों की चपेट में भी आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को बाहरी लोगों से शेयर करने से बचें। भविष्य की योजनायें लम्बित हो सकती हैं। गले में कुछ खराश जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कमियों को लेकर हीनताबोध से ग्रसित रहेंगे। छात्रों को भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हों।

समाधान: पूरे सप्ताह आपकी पहली रोटी गाय को दें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप पुरानी योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में लाभ की परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलने से आपको नयी दिशा मिलेगी। घर की जिम्मेदारियों में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हो सकता है। पुराने ऋणों को चुकाने का दबाव रहेगा। अनावश्यक धन बर्बाद करने से बचें। कीमती वस्तुओं को सँभाल कर रखें। कुछ गलत निर्णय आपको भारी पड़ सकते हैं। माइग्रेन के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। सोमवार और मंगलवार को सावधानी रखनी चाहिये।

समाधान: ‘नमः शिवाय’ का सुबह जप करे।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। लम्बित योजनायें पुनः शुरू हो सकती हैं। प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। कारोबार में उत्तम सफलता मिलेगी। छात्रों को उत्तम परीक्षा परिणाम मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करें। पिता से मार्गदर्शन लेने से आपको लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में गति बढ़ेगी। आपके सकारात्मक स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। सोमवार और मंगलवार का दिन सबसे अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: परिजनों के साथ वैचारिक द्वंद होने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियाँ हो सकती है। जीवनसाथी आपको पूरा समय नहीं दे पायेगा। ज्यादा सोच-विचार के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पायेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह न दें। सिरदर्द और कन्धे में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवादित मामलों से दूरी बनाये रखें। शत्रु आपके विषय में भ्रामक खबरें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। बुधवार और गुरूवार का दिन कुछ कमजोर रहेगा।

समाधान: प्रतिदिन गोमाता को हल्दी मिश्रित आटे के पेड़े खिलायें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: नयी सम्पत्ति में निवेश का विचार बना सकते हैं। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। पारिवारिक आय बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आप विशेष सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। मंगलवार और गुरूवार शुभ दिन रहेगा।

अशुभ राशिफल: रविवार को परिवार में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी पूर्वक करें। मुंह में छाले को लेकर समस्या हो सकती है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। लोग आपके पीठ पीछे चुगली करने का प्रयास करेंगे। जिसके कारण आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। अधिकारियों से बहस करने से आपको बचना चाहिये। सप्ताह के अन्त में निजी रिश्तों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं।

समाधान: बुधवार को गाय को हरी घास खिलायें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-03-29

मार्च 29, 2025, शनिवार
Saturnशनि गोचर का मेष राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती हो रही है शुरू

             


गोचर के बाद शनि मेष राशि वालों के 12वें भाव में जा रहे हैं। आपकी राशि में साढ़े साती के प्रारम्भ होने से आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वहीं शनि की साढ़े साती लोहे के पाये में शुरू हो रही है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में विवाद हो सकता है। क्रोध और कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। तनाव बढ़ने की आशंका है। माइग्रेन और बवासीर के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी तरह के झगड़े जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सत्संग और बुद्धिमान मित्रों की सलाह इस दौरान आपके लिये काफी लाभकारी होगी। खानपान में संतुलन बनाए रखें। दुर्घटना की आशंका है। ऐसे में मेष राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

समाधान: मांसाहार और मदिरापान से बचना चाहिये। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए मेष राशि वाले सातमुखी रुद्राक्ष पहनें। पीपल के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं और शनिवार को तेल का दीया जलाएं। हनुमानजी और शिवजी की पूजा करें। 


                                                                                                            

Saturnशनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उन्नति दिलाएगा


मीन राशि में गोचर के बाद शनि वृषभ की कुंडली में 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति लाने वाला होगा। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शनि के गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति हो सकती है। घरेलू कलह दूर होगा। संतान सुख होगा।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जातक रोज शनि चालीसा का पाठ करें। वृद्धाश्रम, अनाथालय में दान करें।


Saturnशनि गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव 
मिलाजुला रहेगा

आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्य पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। नया काम शुरू करने में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने की कोशिश करेंगे। पिता और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पिता के साथ सम्बन्ध खराब करें। लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

समाधान: अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें। रोगियों और बुजुर्गों की सेवा करें।


Saturnशनि गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव ढैय्या से मुक्ति 
 
शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए सुखमय होने वाला है। ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। गोचर के बाद शनि कर्क राशि वालों के नौवें भाव में गोचर करेंगे। उत्साह बढ़ेगा। कर्मठता में इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। व्यापारिक परेशानियों में राहत मिलेगी। घर में कलह कम होगी। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। 2026 के उत्तरार्द्ध में शनि व्यवसाय में बड़े लाभ के अवसर प्रदान करेगा। नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ स्थानान्तरण हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा रहेगा।

समाधान: शनिवार को कौओं को तेल मिश्रित रोटी खाने को दें। गोशाला और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए दान कर सकते हैं।


Saturnशनि गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव अष्टम ढैय्या के चलते रहें सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर आठवें भाव में होगा। ऐसे अष्टम ढैय्या में सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अचानक धन खर्च बढ़ सकते हैं। यह गोचर आपके लिये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। बनते हुये कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना बन रही है। आय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नियम-कानून के उल्लंघन से बचें।
समाधान: शिवजी को काले तिल और गङ्गाजल से अभिषेक करें। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जप करें। मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल का छल्ला पहन सकते हैं।





Saturnशनि गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव मिश्रित परिणाम मिलेंगे
आपको व्यवसाय में कुछ फायदे होंगे तो नुकसान भी झेलना पड़ेगा। स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी और नौकरी में प्रमोशन आदि सामान्य होंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने के योग बन रहे हैं। परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में अनबन हो सकती है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह हो सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विद्यार्थियों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 
समाधान: शनिवार को काली माता के मन्दिर में तेल का दीपक लगायें। सोमवार को सातमुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।


Saturnशनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव शुभ होगा शनि गोचर
शनि तुला राशि के जातकों के छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। संतान संबंधी सुख मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक बाधाओं में राहत मिलेगी। लाभ बढ़ेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा।

समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें। भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करें। अच्छा आचरण रखें।


Saturnशनि गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव ढैय्या छुटकारा
सइससे परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। नया निवेश फायदा दिला सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर में सन्तान हो सकती है। धार्मिक यात्राओं के लिये गोचर शुभ रहेगा। खर्चों में कमी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है। सेहत के मोर्चे पर आराम मिलेगा। चिड़चिड़ाहट दूर होगी। कर्ज के जाल से बाहर मिकल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होने के आसार हैं।
समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।



Saturnशनि गोचर का धनु राशि पर प्रभाव ढैय्या होगी शुरू
शनि के मीन राशि में गोचर से धनु राशि वालों की चतुर्थ ढैय्या शुरू होगी। ऐसे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आलस्य से दूर रहें। विदेश में सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारियों के ऊपर नाराज न हों। विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।
समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तेल का दीया जलाएं।



Saturnशनि गोचर का मकर राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती खत्म
मकर राशि के जातकों की शनि की साढ़ेसाती खत्म हो रही है। इससे सेहत में सुधार होगा। घरेलू कलेश में राहत मिलेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आय के स्रोत में इजाफा हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर में नये सदस्यों का आगमन हो सकता है। आपको अनुशासित स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अत्यधिक खर्च से बचना चाहिये। व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। शिक्षा में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
समाधान: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगायें। वृद्धों और रोगियों की सेवा करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें।



Saturnशनि गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू
कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती का तीसरा चरण यानी आखिरी के ढाई साल का समय शुरू होगा। कुंभ राशि वालों के द्वितीय भाव में शनि गोचर करेंगे। इससे आपको सतर्क रहना होगा। लापरवाही करने पर आर्थिक हानि, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम का परिचय दें। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपको कोई रोग है तो आपको समस्या होगी। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। करियर में बड़ा बदलाव करने से बचें। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि परिश्रम करने पर आपको अनुकूल फल मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
समाधान: शनिवार और अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन करायें। शनैश्चरी अमावस्या पर छायादान करें।



Saturnशनि गोचर का मीन राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा शुरू
मीन राशि के जातकों की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। साढ़ेसाती तीन चरण की होती है जिसमें प्रत्येक चरण ढाई साल का होता है। इस वजह से मीन राशि वालों को आलस्य हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। आपकी राशि में शनि के गोचर के कारण आपको सेहत की गम्भीर परेशानियाँ हो सकती है। जीवनशैली में लापरवाही न करें। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। इस समय आपको संघर्षशील रहना चाहिये। इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। यात्राओं में परेशानी का अनुभव करेंगे। अचानक बड़े निर्णय लेने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत टाल सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति हो सकती है। व्यसाय में परेशानियां आ सकती हैं।
समाधान: सरसों के तेल का दान करें। अपने इष्ट देवता के मन्त्रों का अधिकाधिक नाम जप करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe