• aa
20 Tue - कालाष्टमी | 23 Fri - भद्रकाली जयंती , अपरा एकादशी | 24 Sat - प्रदोष व्रत | 25 Sun - मास शिवरात्रि | 26 Mon - वट सावित्री व्रत | 27 Tue - रोहिणी व्रत , भौमवती अमावस्या , अमावस्या , शनि जयंती | 28 Wed - ग्रीष्म ऋतू , चंद्र दर्शन | 29 Thu - महाराणा प्रताप जयंती | 30 Fri - वरद चतुर्थी | 31 Sat - शीतला षष्टी

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
 
 
11 just dial reviews

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-05-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

मई 2025 राशिफल | May Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,11,12,18,20,21,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,13,14,16,22,23,27,30

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में आप उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। मई 18 को राहू के परिवर्तन के प्रभाव से पिछले माह किये गये आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पहला और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।

अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करने से पीछे न हटें। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको आराम को भी महत्व अवश्य देना चाहिये। अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन जैसी स्थितियाँ भी निर्मित हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आप काफी मन लगायेंगे। किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 3,4,11,13,14,20,22,23,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,7,9,15,16,24,25,29

इस महीने आपको यात्राओं से विशेष लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा। मई 18 के बाद राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय काफी शुभ रहेगा।

प्रेम सम्बन्धों में आपको अपनी ओर से अधिक भाव देने होंगे। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। नये काम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। पहला, दूसरा और पाँचवा सप्ताह कमजोर रहने वाला है।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,13,14,16,22,23,25,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,9,12,17,18,21,26,27

इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पहला और तीसरा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

मई 18 के बाद नौकरी में अचानक बदलाव की परिस्थितियाँ बन सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या होगी। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,8,9,16,18,24,25,27,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,5,9,12,17,18,27,28

आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गरिमा का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से सम्बन्धित व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नये प्रकल्प शुरू करने की सम्भावना है। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता-पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। महीने का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है।

महीने की शुरुआत में मौद्रिक लेन-देन में सावधानी अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। महीने के पूर्वार्ध में थोड़ी परेशानी होगी। आँत और लीवर के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का दुरुपयोग कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन में अनजाना भय रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे। आपसी रिश्तों में संयम बनाये रखें। आपको हठी व्यवहार करने से बचना चाहिये।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,13,16,22,23,25,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,9,13,14,22,23,30

यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेडिकल और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये महीना बहुत शुभ है। मास के उत्तरार्ध में बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। प्रथम, चतुर्थ एवं पञ्चम सप्ताह शुभ रहेगा।

फिजूल खर्ची के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। प्रेम सम्बन्धों के कारण परेशानी हो सकती है। मशीनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। लोग आपसे मित्रता करना पसन्द करेंगे। लेकिन आपको अपने हितों का ध्यान रखना चाहिये। किसी पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,4,8,9,13,14,20,22,23,29,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,11,12,16,18,24,25,27

इस महीने आप तीर्थयात्राओं की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। आपको उधार में धन मिल सकता है, जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। अध्यात्म में आप रुचि लेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण का भाव रखें। आप बाधाओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। नये मैत्री सम्बन्ध विकसित होने की सम्भावना है। मई 18 के बाद रुकी हुयी पेमेन्ट मिल सकती है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियाँ दूर होंगी।

व्यर्थ के झन्झटों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। झूठ बोलने के कारण अवसरों को खो सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। इस कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। अपनी योग्यता पर विश्वास बनाये रखें। तनाव लेने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। आपकी पाचन प्रणाली पर बुरा असर पड़ सकता है। रक्तचाप नियमित रूप से चेक कराते रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर विश्वास बनाये रखें। दूसरा और तीसरा सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा।

तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,11,12,15,16,22,23,25,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,8,9,13,18,21,26,27

यह माह आपके लिये व्यापक परिवर्तन लेकर आने वाला है। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आय के नये स्रोत विकसित होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दुश्मनों के साथ मित्रता हो सकती है। अपने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ उठा पायेंगे। आप जिससे अपेक्षा करेंगे वो आपकी सहायता अवश्य करेगा। नया काम करने की योजना बना सकते हैं। आपके नये दोस्त आपकी काफी मदद करेंगे। पुराने प्रेमी आपके साथ नजदीकी बढ़ा सकते हैं। शेयर बाजार और लट्टे-साटरी से विशेष लाभ मिलेगा।

महीने की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव ले सकते हैं। विदेश यात्रा के लिये जा रहे हैं तो दस्तावेजों की ठीक तरह से जाँच-परख कर लें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मई 15 से सूर्य के गोचर के कारण पित्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। गर्मी के कारण चर्म रोग की समस्या होगी। आपको निरन्तर मेहनत करते रहना चाहिये। आपको ऋण लेने से बचना चाहिये। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,13,14,17,18,26,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,4,11,12,16,20,28,29

आपकी सभी योजना समय पर पूर्ण हो जायेंगी। लक्ष्यों को सुनियोजित ढंग से अर्जित कर पायेंगे। आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण की भावना बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियतें बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो मई 18 के बाद अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होगी। नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

महीने के प्रथम सप्ताह में किसी ऋण को लेकर समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। फिटनेस को नियन्त्रित रखने के लिये आपको नित्य योगाभ्यास करना चाहिये। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी दूरगामी लक्ष्य को लेकर आप कुछ तनाव ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अधिक अपेक्षा करना उचित नहीं है। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,10,12,16,20,21,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,13,14,18,22,30

यह महीना चौतरफा खुशियों से भरपूर रहेगा। पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको कड़ी मेहनत का बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

टूर एण्ड ट्रेवल्स के व्यापार में परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी मदद करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। लू और गर्मी से स्वयं और बच्चों को बचाकर रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। मई 24 से मई 31 के मध्य कार्यों में बाधा आ सकती है।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,11,12,14,18,19,22,23,29,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,9,15,16,20,24,25,27

इस महीने आप नयी जानकारियों और सूचनाओं को एकत्र करने में लगे रहेंगे। इसका लाभ आपको अपने व्यवसाय और करियर में लेना चाहिये। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। अपनी प्रतिभा का रचनात्मक प्रयोग कर पायेंगे। कला-साहित्य और संगीत आदि ललित कलाओं से जुड़े लोगों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। महीने के तृतीय और चतुर्थ सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाले हैं।

महीने के प्रथम पखवाड़े में परिवार के कुछ झगड़े हो सकते हैं। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह से मन बहाल जायेगा। किसी की गारण्टी या जमानत लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको समस्या झेलनी पड़ेगी। आपको इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिये कि आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगी लोगों पर कुछ अधिक ही मोहित रहेंगे। किन्तु इस समय अपने काम पर ही अधिक फोकस करें तो बेहतर रहेगा।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,13,14,16,20,24,25

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,8,9,17,18,22,23,27

महीनों की शुरुआत उपलब्धियों से भरपूर रहेगी। सन्तान की उपलब्धि से आप हर्षित रहेंगे। नौकरी में आपको इच्छित पद मिल सकता है। आपके द्वारा लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। युवा अपने प्रेमी को विवाह के लिये निवेदन कर सकते हैं। राहू के राशि प्रवेश के कारण गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है।

किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। नजला और एलर्जी को लेकर थोड़ी समस्या होगी। काम से जुड़े मामलों को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचें। छोटे भाइयों के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,15,16,18,22,23,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,11,12,14,20,21,25

इस महीने आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। रिश्तों में कलह-क्लेश की भावना कम होगी। युवा प्रेमी विवाह को लेकर परिवार से चर्चा कर सकते हैं। राहु के राशि परिवर्तन के उपरान्त आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ उठा सकते हैं। चतुर्थ और पञ्चम भाव विशेष रूप से शुभ रहेगा।

महीने की शुरुआत आपके लिये कुछ नकारात्मक रहने वाली है। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सभी समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। प्रेमी जन पर शंका न करें। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-05-18

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 18 मई - शनिवार, 24 मई, 2025
 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह का पूर्वार्ध बहुत शुभ रहेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। सप्ताह के मध्य में युवा प्रेमी रोमान्टिक समय व्यतीत करेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से सहायता प्राप्त होगी। मार्केटिंग और फाइनेन्स आदि में शानदार सफलता के योग बन रहे हैं। समाज के उच्च वर्ग में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखद रहने वाला है। रविवार से बुधवार तक का समय शुभ रहेगा। मानसिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

अशुभ राशिफल: आपको अपने वचनों पर स्थिर रहना चाहिये। अपनी प्राथमिकताओं की अनदेखी न करें। दिखावे और आडम्बर के चलते आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। भारी मशीनों में कुछ तकनीकी खामियाँ आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में कुछ आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। विरोधी आपका अपमान करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे झगड़ो से बचने के लिये कुछ बातों को अनदेखा करें। शुक्रवार और शनिवार कमजोर दिन रहने वाले हैं।

समाधान: दुर्गा माँ को लाल गुलाब का पुष्प चढ़ायें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह के पहले दिन राहु आपकी राशि से दशम स्थान पर गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी स्वतः की कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। आप लोगों को प्रोत्साहित करने का काम करेंगे। इसीलिये आपके प्रति लोगों के मन में सम्मान भाव जागृत होगा। धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। योग और ध्यान के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहने वाला है। बच्चे अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर काफी गम्भीर रहने वाले हैं। बुधवार और शुक्रवार विशेष शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों को टालने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों के प्रभाव में आकर किसी अच्छी डील को ठुकरा सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। सामाजिक क्षेत्र में अधिक बोलने से बचें। घर की बुजुर्ग महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें। सोमवार और शनिवार को आप कुछ अशान्त हो सकते हैं।

समाधान: हनुमान चालीसा का नित्य पाँच बार पाठ करें।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: व्यापार में नये प्रयोग कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली के कारण लोकप्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। राहु के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से स्थान परिवर्तन मिल सकता है। मीडिया से जुड़े जातकों को उच्च पद मिल सकता है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें। अविवाहितों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। आप बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिये किसी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। गुरुवार और शनिवार बहुत शुभ दिन होंगे।

अशुभ राशिफल: रविवार को घर में बोर हो सकते हैं। अपनी गलती का दोष दूसरों के ऊपर न लादें। लीवर के रोगियों को खान-पान में गरिष्ठ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिये। आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। आवश्यक मामलों में टालमटोल करने से आपकी विश्वसनीयता कम हो सकती है। आपको अपनी विश्वसनीयता सिद्ध करनी पड़ेगी। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो तो सीधे डॉक्टर से मिलें। रविवार और मंगलवार कमजोर दिन सिद्ध होंगे।

समाधान: गाय को हल्दी मिश्रित रोटी अवश्य खिलायें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: व्यावसायिक गतिविधियों के लिये सप्ताह अनुकूल है। आय में सततता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम विवाह की सम्भावनायें प्रबल हैं। इस सप्ताह आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कार्यक्षेत्र में पहले किये गये निवेश का उत्तम लाभ होगा। शुक्रवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से शुभ रहेंगे। सप्ताहान्त में कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी।

अशुभ राशिफल: राहु के अष्टम भाव में गोचर से मानसिक शान्ति का अभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। ड्राइविंग करते समय नियमों का पालन करें। रहन-सहन में सुधार करने की आवश्यकता है। मन के अन्तर्द्वन्द से बचने के लिये ध्यान योग का सहारा लें। यदि आपको किसी तरह की संक्रमण सम्बन्धी समस्या है तो चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

समाधान: शिवलिङ्ग पर बेलपत्र और दूध अर्पित करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जॉब में बदलाव के अवसर मिलेंगे। केतु आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं जिसके प्रभाव से आप काफी अध्यात्मिक स्वभाव के हो सकते हैं। मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आय के नये स्रोत विकसित कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सोमवार और मंगलवार विशेष रूप से शुभ दिन सिद्ध होंगे। शनिवार को कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको चोट और खरोंच लगने की सम्भावना बन रही है। बुरे विचारों से दूर रहें। इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। व्यर्थ घूमने में अथवा यात्रा में समय व्यर्थ न करें। किसी पुराने घटनाक्रम को लेकर चिड़चिड़ापन और उदासी हावी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को मर्यादित रखना आपकी छवि के लिये अच्छा होगा। शुक्रवार को अचानक धन हानि होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है तो उसे लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

समाधान: हनुमान जी के दाहिने पैर का सिन्दूर माथे पर लगायें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह ग्रह स्थितियाँ आपके लिये अत्यन्त अनुकूल रहने वाली हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे। व्यवसाय और परिवार दोनों में अच्छा सामंजस्य स्थापित कर पायेंगे। नये कारोबारी सौदे आकार ले सकते हैं। जीवनसाथी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेगा। मानसिक रूप से शान्त रहेंगे। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। शत्रुओं के ऊपर आप हावी रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार विशेष रूप से शुभ दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: आपको कार्यक्षेत्र में अनुमान से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों पर अधिक भरोसा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। बुरे स्वप्नों के कारण मन खिन्न रहेगा। कुछ लोग आपसे उधार माँग सकते हैं। पुराने लोन को लेकर प्रक्रिया में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनियमित खानपान के कारण पेट में एसिड और अपच की शिकायत हो सकती है। शरीर में सुस्ती और थकान हो सकती है। गहरी सोच में डूबना उचित नहीं है इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। रविवार और शनिवार को सावधान रहें।

समाधान: शनिवार को हनुमान जी को मीठा पान और लड्डू अर्पित करें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: घर में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों से मेलजोल का भाव बढ़ेगा। दूसरों की सहायता करके आनन्दित होंगे। इस सप्ताह रुके हुये काम बनने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लोहे के कारोबार में लाभ मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को गम्भीरता से पूरा करें। खान-पान में पौष्टिकता का काफी ध्यान रखेंगे। आपके व्यक्तित्व में सहजता होगी। गुरुवार और शनिवार शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ भटकाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। शेयर मार्केट में अपेक्षानुकूल लाभ नहीं प्राप्त होगा। अपितु हानि होने के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिये। अविवेकी आचरण से आपको बचना चाहिये। बच्चों की समस्याओं पर ध्यान अवश्य दें। पेट में कब्ज की शिकायत हो सकती है। त्वचा सम्बन्धी कष्ट भी उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन न करें। रविवार और मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्य करना उचित नहीं है।

समाधान: प्रतिदिन कुत्ते को मीठी रोटी खिलायें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अपने आप को बदलने का प्रयास कर सकते हैं। आपके गुणों की प्रशंसा होगी। मित्रों से माध्यम से सहायता प्राप्त होगी। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। नया कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। भाई-बन्धुओं के साथ चर्चा करने से आपका मन शान्त होगा। होटल कारोबारियों को व्यवसाय में उत्तम लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के अन्त में आपकी कोई इच्छा पूरी होगी।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत से ही घर में कुछ क्लेश हो सकता है। संयमित जीवनशैली का पालन करें। क्रोध के कारण रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिकारियों के व्यवहार से आप नाखुश हो सकते हैं। लोग आपको किसी प्रियजन के विरुद्ध भड़काने का भी प्रयास कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में किसी तीसरे व्यक्ति का प्रवेश न होने दें। दैनिक वेतनभोगियों को रोजगार के नये विकल्पों पर भी विचार करना चाहिये। सोमवार और बुधवार को कुछ समस्या रहेगी।

समाधान: प्रतिदिन चिड़ियों के लिये दाने और जल की व्यवस्था करें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: उच्च अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। दोस्तों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके स्वभाव में बड़प्पन का भाव रहेगा। घर के लिये किसी महँगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। पुराने मित्रों से भेंट होगी। जो लोग किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं उन्हें बेहतरीन सफलता मिल सकती है। आपका प्रभाव कार्यक्षेत्र पर देखने को मिलेगा। धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। कॉलेज विद्यार्थियों को नौकरी के विकल्प मिल सकते हैं।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आप किसी को नीचा दिखाने से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में कठिनाई हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से नोक-झोंक हो सकती है। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। जीवनसाथी आपके ऊपर क्रुद्ध हो सकता है। फेफड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धूम्रपान करने से आपको बचना चाहिये। अपनी कमजोरियों को पहचाने और उसे दूर करने का प्रयास करें।

समाधान: शिवलिङ्ग पर भाँग और जनेऊ चढ़ायें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: विदेश सम्बन्धी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी। लम्बे समय से रुके हुये प्रोजेक्ट इस सप्ताह शुरू हो सकते हैं। सप्ताह आपके लिये पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र का विस्तार कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन होने की सम्भावना है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझा लेंगे। घर में लोगों का समर्थन मिलने से उत्साहित रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार बहुत शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: व्यावसायिक साझेदारों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट करने से पहले ठीक से विचार कर लें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। गले में इन्फेक्शन महसूस हो तो आयुर्वेदिक उपचार अवश्य करें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। छल-कपट से दूर रहने का प्रयास करें। आपकी वाणी में कर्कशता आ सकती है। विपरीत परिस्थितियों को लेकर उदास न हों। उनसे जीतने का हौसला रखें। सप्ताह के अन्त में माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है।

समाधान: सुबह स्नान के पश्चात् विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: आपको इस सप्ताह आपकी प्रखर बौद्धिक क्षमता का बेहतरीन लाभ मिलेगा। नये कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नियमितता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों के साथ हँसी-खुशी भरा समय व्यतीत करेंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का अच्छा ध्यान रखेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कला और संगीत में आप अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण अनेक कठिन कार्य इस सप्ताह पूरे करने में सफल रहेंगे। मंगलवार और शनिवार लाभदायक दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: राहु आपकी राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आप कुछ कन्फ्यूजन भरी परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। लोगों के व्यवहार में आये परिवर्तन से दुखी रहेंगे। लोग आपके ऊपर बेवजह आरोप लगाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी ही आपसे धोखा करने की कोशिश करेंगे। अपनी सक्रियता कम न करें। विदेश में रहने वाले मित्रों से अशुभ समाचार मिल सकते हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये अनैतिक मार्गों का चुनाव न करें। बड़े पदों पर बैठे लोगों से विवाद हो सकता है। रविवार और बुधवार को आपका मन अशान्त रहेगा।

समाधान: हनुमान जी को 'सीताराम' लिखी हुयी पीपल के पत्तों की माला अर्पित करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको सरकारी सम्मान मिल सकता है। शासकीय नौकरी कर रहे जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहेंगे। अपनी रणनीति को बदलने का प्रयास करेंगे। आपकी दिनचर्या बेहतरीन रहेगी। व्यवसाय को और विस्तारित करेंगे। करियर की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह रहेंगे। वर्तमान में केन्द्रित रहने की आदत से कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे।

अशुभ राशिफल: दूसरों की राय और सलाह का भी सम्मान करें वरना बहुत से लोग नाराज हो सकते हैं। मन में अज्ञात भय रहेगा। आवश्यकता से अधिक धर्म का प्रदर्शन न करें। आलस्य से आपको बचना चाहिये। नींद में कमी की समस्या हो सकती है। मुख में छाले पड़ सकते हैं। यदि किसी नजदीकी व्यक्ति को कुछ गलतफहमी हो गयी हो तो उनसे उलझने से बजाय सही समय की प्रतीक्षा करें और तथ्यों सहित उनसे बात करें। सोमवार और मंगलवार को घर में किसी बात को लेकर चिन्ता रहेगी। शनिवार को अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें।

समाधान: शिवजी के मन्दिर में घी का दीपक जलायें एवं दुर्गाद्वात्रिंशत नामावली का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-03-29

मार्च 29, 2025, शनिवार
Saturnशनि गोचर का मेष राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती हो रही है शुरू

             


गोचर के बाद शनि मेष राशि वालों के 12वें भाव में जा रहे हैं। आपकी राशि में साढ़े साती के प्रारम्भ होने से आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वहीं शनि की साढ़े साती लोहे के पाये में शुरू हो रही है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में विवाद हो सकता है। क्रोध और कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। तनाव बढ़ने की आशंका है। माइग्रेन और बवासीर के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी तरह के झगड़े जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सत्संग और बुद्धिमान मित्रों की सलाह इस दौरान आपके लिये काफी लाभकारी होगी। खानपान में संतुलन बनाए रखें। दुर्घटना की आशंका है। ऐसे में मेष राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

समाधान: मांसाहार और मदिरापान से बचना चाहिये। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए मेष राशि वाले सातमुखी रुद्राक्ष पहनें। पीपल के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं और शनिवार को तेल का दीया जलाएं। हनुमानजी और शिवजी की पूजा करें। 


                                                                                                            

Saturnशनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उन्नति दिलाएगा


मीन राशि में गोचर के बाद शनि वृषभ की कुंडली में 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति लाने वाला होगा। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शनि के गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति हो सकती है। घरेलू कलह दूर होगा। संतान सुख होगा।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जातक रोज शनि चालीसा का पाठ करें। वृद्धाश्रम, अनाथालय में दान करें।


Saturnशनि गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव 
मिलाजुला रहेगा

आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्य पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। नया काम शुरू करने में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने की कोशिश करेंगे। पिता और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पिता के साथ सम्बन्ध खराब करें। लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

समाधान: अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें। रोगियों और बुजुर्गों की सेवा करें।


Saturnशनि गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव ढैय्या से मुक्ति 
 
शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए सुखमय होने वाला है। ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। गोचर के बाद शनि कर्क राशि वालों के नौवें भाव में गोचर करेंगे। उत्साह बढ़ेगा। कर्मठता में इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। व्यापारिक परेशानियों में राहत मिलेगी। घर में कलह कम होगी। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। 2026 के उत्तरार्द्ध में शनि व्यवसाय में बड़े लाभ के अवसर प्रदान करेगा। नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ स्थानान्तरण हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा रहेगा।

समाधान: शनिवार को कौओं को तेल मिश्रित रोटी खाने को दें। गोशाला और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए दान कर सकते हैं।


Saturnशनि गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव अष्टम ढैय्या के चलते रहें सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर आठवें भाव में होगा। ऐसे अष्टम ढैय्या में सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अचानक धन खर्च बढ़ सकते हैं। यह गोचर आपके लिये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। बनते हुये कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना बन रही है। आय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नियम-कानून के उल्लंघन से बचें।
समाधान: शिवजी को काले तिल और गङ्गाजल से अभिषेक करें। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जप करें। मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल का छल्ला पहन सकते हैं।





Saturnशनि गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव मिश्रित परिणाम मिलेंगे
आपको व्यवसाय में कुछ फायदे होंगे तो नुकसान भी झेलना पड़ेगा। स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी और नौकरी में प्रमोशन आदि सामान्य होंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने के योग बन रहे हैं। परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में अनबन हो सकती है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह हो सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विद्यार्थियों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 
समाधान: शनिवार को काली माता के मन्दिर में तेल का दीपक लगायें। सोमवार को सातमुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।


Saturnशनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव शुभ होगा शनि गोचर
शनि तुला राशि के जातकों के छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। संतान संबंधी सुख मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक बाधाओं में राहत मिलेगी। लाभ बढ़ेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा।

समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें। भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करें। अच्छा आचरण रखें।


Saturnशनि गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव ढैय्या छुटकारा
सइससे परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। नया निवेश फायदा दिला सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर में सन्तान हो सकती है। धार्मिक यात्राओं के लिये गोचर शुभ रहेगा। खर्चों में कमी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है। सेहत के मोर्चे पर आराम मिलेगा। चिड़चिड़ाहट दूर होगी। कर्ज के जाल से बाहर मिकल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होने के आसार हैं।
समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।



Saturnशनि गोचर का धनु राशि पर प्रभाव ढैय्या होगी शुरू
शनि के मीन राशि में गोचर से धनु राशि वालों की चतुर्थ ढैय्या शुरू होगी। ऐसे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आलस्य से दूर रहें। विदेश में सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारियों के ऊपर नाराज न हों। विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।
समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तेल का दीया जलाएं।



Saturnशनि गोचर का मकर राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती खत्म
मकर राशि के जातकों की शनि की साढ़ेसाती खत्म हो रही है। इससे सेहत में सुधार होगा। घरेलू कलेश में राहत मिलेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आय के स्रोत में इजाफा हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर में नये सदस्यों का आगमन हो सकता है। आपको अनुशासित स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अत्यधिक खर्च से बचना चाहिये। व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। शिक्षा में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
समाधान: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगायें। वृद्धों और रोगियों की सेवा करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें।



Saturnशनि गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू
कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती का तीसरा चरण यानी आखिरी के ढाई साल का समय शुरू होगा। कुंभ राशि वालों के द्वितीय भाव में शनि गोचर करेंगे। इससे आपको सतर्क रहना होगा। लापरवाही करने पर आर्थिक हानि, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम का परिचय दें। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपको कोई रोग है तो आपको समस्या होगी। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। करियर में बड़ा बदलाव करने से बचें। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि परिश्रम करने पर आपको अनुकूल फल मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
समाधान: शनिवार और अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन करायें। शनैश्चरी अमावस्या पर छायादान करें।



Saturnशनि गोचर का मीन राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा शुरू
मीन राशि के जातकों की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। साढ़ेसाती तीन चरण की होती है जिसमें प्रत्येक चरण ढाई साल का होता है। इस वजह से मीन राशि वालों को आलस्य हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। आपकी राशि में शनि के गोचर के कारण आपको सेहत की गम्भीर परेशानियाँ हो सकती है। जीवनशैली में लापरवाही न करें। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। इस समय आपको संघर्षशील रहना चाहिये। इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। यात्राओं में परेशानी का अनुभव करेंगे। अचानक बड़े निर्णय लेने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत टाल सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति हो सकती है। व्यसाय में परेशानियां आ सकती हैं।
समाधान: सरसों के तेल का दान करें। अपने इष्ट देवता के मन्त्रों का अधिकाधिक नाम जप करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe