• aa
.

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment Counseling With Aacharya Ji | आचार्य जी से मिले
Appointment Counseling With Aacharya Ji | आचार्य जी से मिले
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
 
 
just dial reviews 11

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-05-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

मई 2025 राशिफल | May Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,11,12,18,20,21,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,13,14,16,22,23,27,30

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में आप उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। मई 18 को राहू के परिवर्तन के प्रभाव से पिछले माह किये गये आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पहला और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।

अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करने से पीछे न हटें। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको आराम को भी महत्व अवश्य देना चाहिये। अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन जैसी स्थितियाँ भी निर्मित हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आप काफी मन लगायेंगे। किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 3,4,11,13,14,20,22,23,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,7,9,15,16,24,25,29

इस महीने आपको यात्राओं से विशेष लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा। मई 18 के बाद राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय काफी शुभ रहेगा।

प्रेम सम्बन्धों में आपको अपनी ओर से अधिक भाव देने होंगे। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। नये काम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। पहला, दूसरा और पाँचवा सप्ताह कमजोर रहने वाला है।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,13,14,16,22,23,25,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,9,12,17,18,21,26,27

इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पहला और तीसरा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

मई 18 के बाद नौकरी में अचानक बदलाव की परिस्थितियाँ बन सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या होगी। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,8,9,16,18,24,25,27,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,5,9,12,17,18,27,28

आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गरिमा का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से सम्बन्धित व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नये प्रकल्प शुरू करने की सम्भावना है। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता-पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। महीने का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है।

महीने की शुरुआत में मौद्रिक लेन-देन में सावधानी अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। महीने के पूर्वार्ध में थोड़ी परेशानी होगी। आँत और लीवर के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का दुरुपयोग कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन में अनजाना भय रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे। आपसी रिश्तों में संयम बनाये रखें। आपको हठी व्यवहार करने से बचना चाहिये।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,13,16,22,23,25,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,9,13,14,22,23,30

यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेडिकल और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये महीना बहुत शुभ है। मास के उत्तरार्ध में बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। प्रथम, चतुर्थ एवं पञ्चम सप्ताह शुभ रहेगा।

फिजूल खर्ची के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। प्रेम सम्बन्धों के कारण परेशानी हो सकती है। मशीनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। लोग आपसे मित्रता करना पसन्द करेंगे। लेकिन आपको अपने हितों का ध्यान रखना चाहिये। किसी पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,4,8,9,13,14,20,22,23,29,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,11,12,16,18,24,25,27

इस महीने आप तीर्थयात्राओं की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। आपको उधार में धन मिल सकता है, जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। अध्यात्म में आप रुचि लेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण का भाव रखें। आप बाधाओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। नये मैत्री सम्बन्ध विकसित होने की सम्भावना है। मई 18 के बाद रुकी हुयी पेमेन्ट मिल सकती है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियाँ दूर होंगी।

व्यर्थ के झन्झटों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। झूठ बोलने के कारण अवसरों को खो सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। इस कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। अपनी योग्यता पर विश्वास बनाये रखें। तनाव लेने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। आपकी पाचन प्रणाली पर बुरा असर पड़ सकता है। रक्तचाप नियमित रूप से चेक कराते रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर विश्वास बनाये रखें। दूसरा और तीसरा सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा।

तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,11,12,15,16,22,23,25,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,8,9,13,18,21,26,27

यह माह आपके लिये व्यापक परिवर्तन लेकर आने वाला है। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आय के नये स्रोत विकसित होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दुश्मनों के साथ मित्रता हो सकती है। अपने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ उठा पायेंगे। आप जिससे अपेक्षा करेंगे वो आपकी सहायता अवश्य करेगा। नया काम करने की योजना बना सकते हैं। आपके नये दोस्त आपकी काफी मदद करेंगे। पुराने प्रेमी आपके साथ नजदीकी बढ़ा सकते हैं। शेयर बाजार और लट्टे-साटरी से विशेष लाभ मिलेगा।

महीने की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव ले सकते हैं। विदेश यात्रा के लिये जा रहे हैं तो दस्तावेजों की ठीक तरह से जाँच-परख कर लें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मई 15 से सूर्य के गोचर के कारण पित्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। गर्मी के कारण चर्म रोग की समस्या होगी। आपको निरन्तर मेहनत करते रहना चाहिये। आपको ऋण लेने से बचना चाहिये। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,13,14,17,18,26,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,4,11,12,16,20,28,29

आपकी सभी योजना समय पर पूर्ण हो जायेंगी। लक्ष्यों को सुनियोजित ढंग से अर्जित कर पायेंगे। आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण की भावना बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियतें बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो मई 18 के बाद अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होगी। नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

महीने के प्रथम सप्ताह में किसी ऋण को लेकर समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। फिटनेस को नियन्त्रित रखने के लिये आपको नित्य योगाभ्यास करना चाहिये। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी दूरगामी लक्ष्य को लेकर आप कुछ तनाव ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अधिक अपेक्षा करना उचित नहीं है। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,10,12,16,20,21,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,13,14,18,22,30

यह महीना चौतरफा खुशियों से भरपूर रहेगा। पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको कड़ी मेहनत का बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

टूर एण्ड ट्रेवल्स के व्यापार में परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी मदद करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। लू और गर्मी से स्वयं और बच्चों को बचाकर रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। मई 24 से मई 31 के मध्य कार्यों में बाधा आ सकती है।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,11,12,14,18,19,22,23,29,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,9,15,16,20,24,25,27

इस महीने आप नयी जानकारियों और सूचनाओं को एकत्र करने में लगे रहेंगे। इसका लाभ आपको अपने व्यवसाय और करियर में लेना चाहिये। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। अपनी प्रतिभा का रचनात्मक प्रयोग कर पायेंगे। कला-साहित्य और संगीत आदि ललित कलाओं से जुड़े लोगों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। महीने के तृतीय और चतुर्थ सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाले हैं।

महीने के प्रथम पखवाड़े में परिवार के कुछ झगड़े हो सकते हैं। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह से मन बहाल जायेगा। किसी की गारण्टी या जमानत लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको समस्या झेलनी पड़ेगी। आपको इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिये कि आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगी लोगों पर कुछ अधिक ही मोहित रहेंगे। किन्तु इस समय अपने काम पर ही अधिक फोकस करें तो बेहतर रहेगा।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,13,14,16,20,24,25

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,8,9,17,18,22,23,27

महीनों की शुरुआत उपलब्धियों से भरपूर रहेगी। सन्तान की उपलब्धि से आप हर्षित रहेंगे। नौकरी में आपको इच्छित पद मिल सकता है। आपके द्वारा लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। युवा अपने प्रेमी को विवाह के लिये निवेदन कर सकते हैं। राहू के राशि प्रवेश के कारण गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है।

किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। नजला और एलर्जी को लेकर थोड़ी समस्या होगी। काम से जुड़े मामलों को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचें। छोटे भाइयों के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,15,16,18,22,23,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,11,12,14,20,21,25

इस महीने आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। रिश्तों में कलह-क्लेश की भावना कम होगी। युवा प्रेमी विवाह को लेकर परिवार से चर्चा कर सकते हैं। राहु के राशि परिवर्तन के उपरान्त आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ उठा सकते हैं। चतुर्थ और पञ्चम भाव विशेष रूप से शुभ रहेगा।

महीने की शुरुआत आपके लिये कुछ नकारात्मक रहने वाली है। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सभी समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। प्रेमी जन पर शंका न करें। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-05-04

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 04 मई - शनिवार, 10 मई, 2025
 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। पूरी तरह से आप अपने काम में फोकस रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। जीवनसाथी को करियर में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट में निवेश से उत्तम लाभ मिल सकता है। अविवाहित सदस्यों का विवाह तय होने की सम्भावना है। तीर्थ स्थल की यात्रा करने के लिये सप्ताह उत्तम है। आपको कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। सन्तान के प्रति मन में अतिरिक्त प्रेम भाव उत्पन्न होगा। सोमवार, गुरुवार और शनिवार काफी अच्छे दिन होंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। दिनचर्या में उतार-चढ़ाव की वजह से सर्वाइकल और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। अपनी कार्यशैली में विशेष नियन्त्रण रखना जरूरी होगा। आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार के झगड़े की स्थिति को टालना हितकर होगा। परिवार के लोगों को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों को नीरस न होने दें। बेवजह किसी से नजदीकी न बढ़ायें। मंगलवार और बुधवार शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: गाय, कुत्ते और पक्षियों के लिये भोजन का एक भाग अवश्य निकालें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: कार्यस्थल में आपकी प्रशंसा होगी। तनाव से राहत पाने के लिये प्रकृति के निकट समय बितायें। विपरीत लिंगी मित्रों की ओर आप काफी आकर्षित रहेंगे। सहकर्मियों के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रणनीति बनाने के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते काफी मजबूत होंगे। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। शासन से आपको सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। रविवार, सोमवार और शनिवार का दिन शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सन्तान के व्यवहार को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। क्रोध और जिद के कारण नकारात्मकता हो सकती है। महिलाओं को थायराइड और हार्मोन सम्बन्धी समस्या हो सकती है। उच्च रक्तचाप के मरीज विशेष रूप से इसका ध्यान रखें। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। आपको सतर्क होकर काम करना चाहिये। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मंगलवार से गुरुवार के बीच समय ठीक नहीं रहेगा।

समाधान: सुबह 'नमः शिवाय' मन्त्र का जप करें।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह प्रगतिकारक होगा। नयी भूमि और सम्पत्ति खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप घूमने के लिये जा सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रत्येक परिस्थिति में स्वयं पर विश्वास अवश्य बनाये रखें। थोक व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। मंगलवार और बुधवार का दिन सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ दबाव में हो सकते हैं। पड़ोसियों से तनाव हो सकता है। आसपास के लोगों के प्रति उदार बने रहें। नव विवाहित दम्पत्ति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। दूसरों की आलोचना और बुराई में अपना समय व्यर्थ न करें। व्यवसायियों को काफी चौकस रहने की आवश्यकता है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को यात्रा करने से बचें।

समाधान: किसी मन्दिर या अतिथि प्रतीक्षालय में पंखें की व्यवस्था करें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। युवा मौज-मस्ती में अपना काफी समय बितायेंगे। परिवार में हर्ष और उत्सव का वातावरण रहेगा। छोटे भाई-बहनों की सफलता से आप आह्लादित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम सफलता मिलने की सम्भावना है। छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। माता के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। किन्तु उनकी सलाह पर भी काम अवश्य करें। भाग्य के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा करें। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। रविवार, सोमवार और शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: रिश्तेदार किसी वाद-विवाद में आपको घसीट सकते हैं। छोटी सी बात को तूल न दें। मन में जो भाव उमड़ रहें हैं उन्हें व्यक्त कर दें वरना ग्लानि और पछतावा हो सकता है। विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। शुगर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याओं को लेकर सावधान रहें। खानपान का ध्यान अवश्य रखें। बच्चों के परीक्षा परिणाम की चिन्ता हो सकती है। घर की व्यवस्था बनाये रखने के लिये आपसी सामंजस्य बनाये रखें। मंगलवार और गुरुवार को थोड़ा सावधान रहें।

समाधान: हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: जॉब में आपका प्रदर्शन जबरदस्त हो सकता है। नये प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा इस सप्ताह जोर पकड़ सकती है। आपकी आय स्थिर रहेगी। बुध का राशि परिवर्तन सन्तान को लेकर समस्याओं में राहत देगा। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। सभी कार्य धैर्य और संयमपूर्वक करने का प्रयास करें। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। करियर और व्यवसाय के दृष्टिकोण से सप्ताह भाग्यशाली रहने वाला है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। मंगलवार, बुधवार और शनिवार विशेष शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समझ बूझकर बोलना चाहिये। भावनात्मक सम्बन्धों में उथल-पुथल हो सकती है। बुरे लोगों की संगत से बचें। व्यापारिक साझेदारों के साथ पेपरवर्क जरूर कर लें। कफ के कारण गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। खानपान की शुद्धता का ध्यान रखें। विदेश में जॉब कर रहे लोगों को परेशानी होगी। काम समय पर न होने के कारण आपको समस्या झेलनी पड़ सकती है। रविवार और सोमवार कमजोर रहने वाले हैं।

समाधान: प्रतिदिन शाम को कपूर से भगवान विष्णु और भगवान शिव की आरती करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहेगी। अविवाहित युवा प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं। इस सप्ताह पूरा फोकस आप कार्यक्षेत्र में ही रखेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। व्यवसाय में आप काफी ध्यान देंगे। बच्चों के साथ समय बिताने के लिये सप्ताह उत्तम है। शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने की सम्भावना है। घर में अनुशासन का वातावरण रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह को अवश्य ध्यान में रखें। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ हो सकता है। शुभचिन्तकों की राय लेना आपके लिये हितकर होगा।

अशुभ राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। व्यापार में नकदी की कुछ कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम न करें। अविवाहित लोग प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। जोखिम लेने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। अवसरों की उपयोगिता को भुनाने में असफल हो सकते हैं। इसीलिये सावधान रहें और अच्छे अवसरों को हाथ से निकलने न दें। क्रोध करने से आपको बचना चाहिये। इससे आपके सम्बन्ध खराब होने की आशंका है। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं है।

समाधान: विष्णु सहस्रनाम का सुबह पाठ करें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत विशेष रूप से शुभ हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। मन में रचनात्मक विचारों का सृजन होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व कर सकते हैं। परिवार के साथ कुछ समय अवश्य बितायें। परस्पर प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने का प्रयास करें। आप नयी स्फूर्ति और ऊर्जा महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बितायेंगे। नयी परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहने वाला है। रविवार और बुधवार विशेष शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आन्तरिक राजनीति को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। एलर्जी और त्वचा सम्बन्धी परेशानी होने की सम्भावना बन रही है। लोग मौके पर मदद से पीछे हट सकते हैं। अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। अपने खर्चों पर कटौती करें। हिसाब-किताब के दौरान काफी सतर्कता रखें वरना चूक होने की प्रबल सम्भावना है। दिखावे और आडम्बर के कारण नुकसान हो सकता है। शंकालु स्वभाव के कारण प्रियजन आपसे दूरी बना सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार को थोड़ा सावधान रहें।

समाधान: गुरुवार को श्रीराम दरबार में सफेद मिठाई का भोग लगायें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: यदि कोई आपसे सहायता की अपेक्षा रखता है तो दिल खोलकर उसकी मदद करेंगे। विधिक मामलों में आपको विजय मिल सकती है। नये प्रेम सम्बन्ध पल्लवित हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी धन खर्च करने वाले हैं। मैन्यूफैक्चचरिंग से जुड़े कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आपकी सूझबूझ की सब प्रशंसा करेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होने के योग प्रबल हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपके मन में श्रद्धा का भाव बढ़ेगा। बुधवार और गुरुवार बहुत शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: किसी विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभाने से बचें। बदलते मौसम के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हमेशा मृदुल व विनम्र बने रहें। कठोर व्यवहार के कारण कुछ लोगों की नजर में आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी इच्छाओं पर नियन्त्रण रखें। आपको मन स्थिर रखने में थोड़ी मुश्किल होगी। अच्छे परिणाम के लिये आपको एकाग्रता रखनी बेहद जरूरी है। अपनी गलतियों के लिये क्षमा अवश्य माँग लें। कब्ज की समस्या से बचने के लिये हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। व्यापार में डील करते समय अधिक कठोर न हों। सप्ताहान्त थोड़ा कमजोर हो सकता है।

समाधान: किसी जरूरतमन्द व्यक्ति को जूते या चप्पल दान करें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। अविवाहितों को कुछ अच्छे रिश्ते मिलने की सम्भावना है। आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार में विस्तार करने के लिये सप्ताह सहयोगी सिद्द होगा। लम्बी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। अल्प प्रयासों से ही कठिन कार्य पूर्ण हो जायेंगे। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में लगे रहेंगे। बुधवार के बाद पूरा सप्ताह शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: रविवार को मन में असन्तोष का भाव उपज सकता है। लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके पक्ष में आ जायेंगी। अपेक्षानुसार परिणाम न मिलने से मन व्यथित हो सकता है। अधूरी पड़ी डील के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या किसी कारण अव्यवस्थित हो सकती है। मंगलवार को गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हर जगह अपनी श्रेष्ठता जताने का प्रयास न करें। किन्तु इसका अर्थ ये नहीं की आप स्वाभिमान से कोई समझौता करें। जीवनसाथी से कोई भी बात न छिपायें।

समाधान: प्रतिदिन शिवजी का अभिषेक कर श्वेत पुष्प की माला चढ़ायें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। रोमाञ्चक यात्राओं पर जा सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीखने के लिये सप्ताह सर्वोत्तम है। नये व्यवसाय को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। युवा लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तरोताजा महसूस करेंगे। काफी लम्बे समय से प्रस्तावित अनुबन्ध इस सप्ताह आकार ले सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। रविवार और शनिवार का दिन काफी शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: मन में अज्ञात भय रहेगा। दूसरों के सुझावों पर गम्भीरता से ध्यान दें। बच्चों की परवरिश और उनकी आदतों पर ध्यान दें। आप लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। लेकिन लोग आपकी बातों को हल्के में ले सकते हैं। अपच के कारण सप्ताह के शुरुआती दिन थोड़े तकलीफदेह हो सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। यात्रा के दौरान दवाइयाँ अपने थैले में अवश्य रखें। मार्केटिंग से जुड़ी एजेंसियों पर अधिक विश्वास न करें। मंगलवार और गुरुवार का दिन अपेक्षानुसार कमजोर रहेगा।

समाधान: रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन तुलसी जी की 5 परिक्रमा करें।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बेहद सुखद हो सकती है। प्रेम विवाह के लिये सप्ताह काफी अनुकूल है। बुध का गोचर परिवर्तन आपके पारिवारिक जीवन का तनाव दूर करेगा। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। कारोबारी मीटिंग के लिये बाहर जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। इन्टीरियर डिजाइनिंग से जुड़े करियर में आय वृद्धि हो सकती है। परिजन आपका मनोबल बढ़ायेंगे। व्यवसाय में भरपूर ऑर्डर मिल सकते हैं। रविवार से बुधवार का दिन करियर के लिये काफी शुभ रहेंगे। दीर्घकालिक निवेश के लिये योजना बना सकते हैं। सप्ताहान्त में घर में सम्बन्धियों का आगमन हो सकता है।

अशुभ राशिफल: जीवनसाथी का व्यवहार कुछ रूखा सा हो सकता है। अपनी खानपान की आदतों में सुधार लाने का प्रयास करें। गोपनीय बातें लीक हो सकती है। समय पर आपको आराम अवश्य करना चाहिये। आय में रुकावटें आयेगी। पाइल्स के रोगियों को काफी समस्या हो सकती है। यदि बीमारी के लक्षण हों तो डॉक्टर से सम्पर्क अवश्य करें। सप्ताह मध्य थोड़ा तनावपूर्ण होने की आशंका है। कुछ समय आपको आत्ममनन में अवश्य बिताना चाहिये। किसी पर सहज विश्वास न करें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन आपके लिये शुभ प्रतीत नहीं हो रहा है।

समाधान: दुर्गा जी को गुलाब के पुष्प की माला अर्पित करें और कपूर से आरती करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सप्ताह उत्तम रहेगा। नये लोग आपके साथ जुड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अधीनस्थ कर्मचारियों की भर्ती कर सकते हैं। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपकी रचनात्मक अभियोग्यता की लोग प्रशंसा करेंगे। जिस चीज का आप काफी समय से इन्तजार कर रहे थे वो आपको इस सप्ताह मिलने के योग बन रहे हैं। छोटे कारोबारियों के लिये सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। बुधवार और शुक्रवार काफी शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: दाम्पत्य सम्बन्धों में न्यूनता का अनुभव कर सकते हैं। अहङ्कार के कारण आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचावट की समस्या हो सकती है। नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। झूठ बोलने से आपकी प्रतिष्ठा दाँव पर लग सकती है। जल्दबाजी करने से काम बिगड़ सकते हैं। मन में अज्ञात भय आपको परेशान करता रहेगा। शनिवार को महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें।

समाधान: सुबह स्नानोपरान्त 'राम' नाम का अधिकाधिक जप करें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-03-29

मार्च 29, 2025 के सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभावSolar Eclipse
मार्च 29, 2025, शनिवार
Saturnशनि गोचर का मेष राशि पर प्रभाव 
साढ़ेसाती हो रही है शुरू

             


गोचर के बाद शनि मेष राशि वालों के 12वें भाव में जा रहे हैं। आपकी राशि में साढ़े साती के प्रारम्भ होने से आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वहीं शनि की साढ़े साती लोहे के पाये में शुरू हो रही है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में विवाद हो सकता है। क्रोध और कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। तनाव बढ़ने की आशंका है। माइग्रेन और बवासीर के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी तरह के झगड़े जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सत्संग और बुद्धिमान मित्रों की सलाह इस दौरान आपके लिये काफी लाभकारी होगी। खानपान में संतुलन बनाए रखें। दुर्घटना की आशंका है। ऐसे में मेष राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

समाधान: मांसाहार और मदिरापान से बचना चाहिये। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए मेष राशि वाले सातमुखी रुद्राक्ष पहनें। पीपल के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं और शनिवार को तेल का दीया जलाएं। हनुमानजी और शिवजी की पूजा करें। 


                                                                                                            

Saturnशनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उन्नति दिलाएगा


मीन राशि में गोचर के बाद शनि वृषभ की कुंडली में 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति लाने वाला होगा। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शनि के गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति हो सकती है। घरेलू कलह दूर होगा। संतान सुख होगा।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जातक रोज शनि चालीसा का पाठ करें। वृद्धाश्रम, अनाथालय में दान करें।


Saturnशनि गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव 
मिलाजुला रहेगा

आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्य पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। नया काम शुरू करने में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने की कोशिश करेंगे। पिता और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पिता के साथ सम्बन्ध खराब करें। लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

समाधान: अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें। रोगियों और बुजुर्गों की सेवा करें।


Saturnशनि गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव ढैय्या से मुक्ति 
 
शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए सुखमय होने वाला है। ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। गोचर के बाद शनि कर्क राशि वालों के नौवें भाव में गोचर करेंगे। उत्साह बढ़ेगा। कर्मठता में इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। व्यापारिक परेशानियों में राहत मिलेगी। घर में कलह कम होगी। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। 2026 के उत्तरार्द्ध में शनि व्यवसाय में बड़े लाभ के अवसर प्रदान करेगा। नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ स्थानान्तरण हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा रहेगा।

समाधान: शनिवार को कौओं को तेल मिश्रित रोटी खाने को दें। गोशाला और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए दान कर सकते हैं।


Saturnशनि गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव अष्टम ढैय्या के चलते रहें सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर आठवें भाव में होगा। ऐसे अष्टम ढैय्या में सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अचानक धन खर्च बढ़ सकते हैं। यह गोचर आपके लिये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। बनते हुये कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना बन रही है। आय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नियम-कानून के उल्लंघन से बचें।
समाधान: शिवजी को काले तिल और गङ्गाजल से अभिषेक करें। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जप करें। मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल का छल्ला पहन सकते हैं।





Saturnशनि गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव मिश्रित परिणाम मिलेंगे
आपको व्यवसाय में कुछ फायदे होंगे तो नुकसान भी झेलना पड़ेगा। स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी और नौकरी में प्रमोशन आदि सामान्य होंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने के योग बन रहे हैं। परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में अनबन हो सकती है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह हो सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विद्यार्थियों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 
समाधान: शनिवार को काली माता के मन्दिर में तेल का दीपक लगायें। सोमवार को सातमुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।


Saturnशनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव शुभ होगा शनि गोचर
शनि तुला राशि के जातकों के छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। संतान संबंधी सुख मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक बाधाओं में राहत मिलेगी। लाभ बढ़ेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा।

समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें। भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करें। अच्छा आचरण रखें।


Saturnशनि गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव ढैय्या छुटकारा
सइससे परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। नया निवेश फायदा दिला सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर में सन्तान हो सकती है। धार्मिक यात्राओं के लिये गोचर शुभ रहेगा। खर्चों में कमी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है। सेहत के मोर्चे पर आराम मिलेगा। चिड़चिड़ाहट दूर होगी। कर्ज के जाल से बाहर मिकल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होने के आसार हैं।
समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।



Saturnशनि गोचर का धनु राशि पर प्रभाव ढैय्या होगी शुरू
शनि के मीन राशि में गोचर से धनु राशि वालों की चतुर्थ ढैय्या शुरू होगी। ऐसे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आलस्य से दूर रहें। विदेश में सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारियों के ऊपर नाराज न हों। विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।
समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तेल का दीया जलाएं।



Saturnशनि गोचर का मकर राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती खत्म
मकर राशि के जातकों की शनि की साढ़ेसाती खत्म हो रही है। इससे सेहत में सुधार होगा। घरेलू कलेश में राहत मिलेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आय के स्रोत में इजाफा हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर में नये सदस्यों का आगमन हो सकता है। आपको अनुशासित स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अत्यधिक खर्च से बचना चाहिये। व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। शिक्षा में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
समाधान: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगायें। वृद्धों और रोगियों की सेवा करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें।



Saturnशनि गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू
कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती का तीसरा चरण यानी आखिरी के ढाई साल का समय शुरू होगा। कुंभ राशि वालों के द्वितीय भाव में शनि गोचर करेंगे। इससे आपको सतर्क रहना होगा। लापरवाही करने पर आर्थिक हानि, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम का परिचय दें। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपको कोई रोग है तो आपको समस्या होगी। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। करियर में बड़ा बदलाव करने से बचें। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि परिश्रम करने पर आपको अनुकूल फल मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
समाधान: शनिवार और अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन करायें। शनैश्चरी अमावस्या पर छायादान करें।



Saturnशनि गोचर का मीन राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा शुरू
मीन राशि के जातकों की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। साढ़ेसाती तीन चरण की होती है जिसमें प्रत्येक चरण ढाई साल का होता है। इस वजह से मीन राशि वालों को आलस्य हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। आपकी राशि में शनि के गोचर के कारण आपको सेहत की गम्भीर परेशानियाँ हो सकती है। जीवनशैली में लापरवाही न करें। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। इस समय आपको संघर्षशील रहना चाहिये। इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। यात्राओं में परेशानी का अनुभव करेंगे। अचानक बड़े निर्णय लेने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत टाल सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति हो सकती है। व्यसाय में परेशानियां आ सकती हैं।
समाधान: सरसों के तेल का दान करें। अपने इष्ट देवता के मन्त्रों का अधिकाधिक नाम जप करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe