• aa
15 Thu - वृषभ संक्रांति | 16 Fri - संकष्टी गणेश चतुर्थी | 20 Tue - कालाष्टमी | 23 Fri - भद्रकाली जयंती , अपरा एकादशी | 24 Sat - प्रदोष व्रत | 25 Sun - मास शिवरात्रि | 26 Mon - वट सावित्री व्रत | 27 Tue - रोहिणी व्रत , भौमवती अमावस्या , अमावस्या , शनि जयंती | 28 Wed - ग्रीष्म ऋतू , चंद्र दर्शन | 29 Thu - महाराणा प्रताप जयंती | 30 Fri - वरद चतुर्थी | 31 Sat - शीतला षष्टी

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment With Aacharya Ji by Call | आचार्य जी से फ़ोन पर बात करें
Appointment Counseling With Aacharya Ji | आचार्य जी से मिले
Appointment Counseling With Aacharya Ji | आचार्य जी से मिले
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
 
 
just dial reviews 11

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-05-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

मई 2025 राशिफल | May Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,11,12,18,20,21,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 4,5,13,14,16,22,23,27,30

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में आप उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। मई 18 को राहू के परिवर्तन के प्रभाव से पिछले माह किये गये आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पहला और पाँचवाँ सप्ताह शुभ रहेगा।

अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करने से पीछे न हटें। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको आराम को भी महत्व अवश्य देना चाहिये। अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन जैसी स्थितियाँ भी निर्मित हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आप काफी मन लगायेंगे। किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 3,4,11,13,14,20,22,23,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,7,9,15,16,24,25,29

इस महीने आपको यात्राओं से विशेष लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा। मई 18 के बाद राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय काफी शुभ रहेगा।

प्रेम सम्बन्धों में आपको अपनी ओर से अधिक भाव देने होंगे। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। नये काम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। पहला, दूसरा और पाँचवा सप्ताह कमजोर रहने वाला है।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,13,14,16,22,23,25,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,9,12,17,18,21,26,27

इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पहला और तीसरा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

मई 18 के बाद नौकरी में अचानक बदलाव की परिस्थितियाँ बन सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या होगी। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। रुके हुये काम इस अवधि में थोड़े कमजोर रहेंगे। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। आपके जीवन में नया बदलाव आयेगा। सन्तान के व्यवहार में नजर बनाये रखें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,8,9,16,18,24,25,27,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,5,9,12,17,18,27,28

आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गरिमा का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से सम्बन्धित व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नये प्रकल्प शुरू करने की सम्भावना है। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता-पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। महीने का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है।

महीने की शुरुआत में मौद्रिक लेन-देन में सावधानी अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। महीने के पूर्वार्ध में थोड़ी परेशानी होगी। आँत और लीवर के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का दुरुपयोग कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन में अनजाना भय रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे। आपसी रिश्तों में संयम बनाये रखें। आपको हठी व्यवहार करने से बचना चाहिये।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,7,13,16,22,23,25,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,9,13,14,22,23,30

यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म में आप रुचि लेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेडिकल और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये महीना बहुत शुभ है। मास के उत्तरार्ध में बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। प्रथम, चतुर्थ एवं पञ्चम सप्ताह शुभ रहेगा।

फिजूल खर्ची के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। प्रेम सम्बन्धों के कारण परेशानी हो सकती है। मशीनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। लोग आपसे मित्रता करना पसन्द करेंगे। लेकिन आपको अपने हितों का ध्यान रखना चाहिये। किसी पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,4,8,9,13,14,20,22,23,29,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,11,12,16,18,24,25,27

इस महीने आप तीर्थयात्राओं की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। घर का वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा। आपको उधार में धन मिल सकता है, जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। अध्यात्म में आप रुचि लेंगे। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण का भाव रखें। आप बाधाओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। नये मैत्री सम्बन्ध विकसित होने की सम्भावना है। मई 18 के बाद रुकी हुयी पेमेन्ट मिल सकती है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियाँ दूर होंगी।

व्यर्थ के झन्झटों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। झूठ बोलने के कारण अवसरों को खो सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। इस कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। अपनी योग्यता पर विश्वास बनाये रखें। तनाव लेने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। आपकी पाचन प्रणाली पर बुरा असर पड़ सकता है। रक्तचाप नियमित रूप से चेक कराते रहें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर विश्वास बनाये रखें। दूसरा और तीसरा सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा।

तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,11,12,15,16,22,23,25,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,8,9,13,18,21,26,27

यह माह आपके लिये व्यापक परिवर्तन लेकर आने वाला है। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आय के नये स्रोत विकसित होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दुश्मनों के साथ मित्रता हो सकती है। अपने सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ उठा पायेंगे। आप जिससे अपेक्षा करेंगे वो आपकी सहायता अवश्य करेगा। नया काम करने की योजना बना सकते हैं। आपके नये दोस्त आपकी काफी मदद करेंगे। पुराने प्रेमी आपके साथ नजदीकी बढ़ा सकते हैं। शेयर बाजार और लट्टे-साटरी से विशेष लाभ मिलेगा।

महीने की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव ले सकते हैं। विदेश यात्रा के लिये जा रहे हैं तो दस्तावेजों की ठीक तरह से जाँच-परख कर लें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मई 15 से सूर्य के गोचर के कारण पित्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। गर्मी के कारण चर्म रोग की समस्या होगी। आपको निरन्तर मेहनत करते रहना चाहिये। आपको ऋण लेने से बचना चाहिये। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,13,14,17,18,26,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,4,11,12,16,20,28,29

आपकी सभी योजना समय पर पूर्ण हो जायेंगी। लक्ष्यों को सुनियोजित ढंग से अर्जित कर पायेंगे। आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण की भावना बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियतें बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो मई 18 के बाद अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में प्रगति होगी। नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

महीने के प्रथम सप्ताह में किसी ऋण को लेकर समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। फिटनेस को नियन्त्रित रखने के लिये आपको नित्य योगाभ्यास करना चाहिये। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी दूरगामी लक्ष्य को लेकर आप कुछ तनाव ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में अधिक अपेक्षा करना उचित नहीं है। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,10,12,16,20,21,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,13,14,18,22,30

यह महीना चौतरफा खुशियों से भरपूर रहेगा। पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको कड़ी मेहनत का बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

टूर एण्ड ट्रेवल्स के व्यापार में परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी मदद करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। लू और गर्मी से स्वयं और बच्चों को बचाकर रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। मई 24 से मई 31 के मध्य कार्यों में बाधा आ सकती है।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,11,12,14,18,19,22,23,29,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक 6,7,9,15,16,20,24,25,27

इस महीने आप नयी जानकारियों और सूचनाओं को एकत्र करने में लगे रहेंगे। इसका लाभ आपको अपने व्यवसाय और करियर में लेना चाहिये। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। अपनी प्रतिभा का रचनात्मक प्रयोग कर पायेंगे। कला-साहित्य और संगीत आदि ललित कलाओं से जुड़े लोगों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। महीने के तृतीय और चतुर्थ सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाले हैं।

महीने के प्रथम पखवाड़े में परिवार के कुछ झगड़े हो सकते हैं। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह से मन बहाल जायेगा। किसी की गारण्टी या जमानत लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको समस्या झेलनी पड़ेगी। आपको इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिये कि आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगी लोगों पर कुछ अधिक ही मोहित रहेंगे। किन्तु इस समय अपने काम पर ही अधिक फोकस करें तो बेहतर रहेगा।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,7,13,14,16,20,24,25

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,8,9,17,18,22,23,27

महीनों की शुरुआत उपलब्धियों से भरपूर रहेगी। सन्तान की उपलब्धि से आप हर्षित रहेंगे। नौकरी में आपको इच्छित पद मिल सकता है। आपके द्वारा लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। युवा अपने प्रेमी को विवाह के लिये निवेदन कर सकते हैं। राहू के राशि प्रवेश के कारण गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है।

किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। नजला और एलर्जी को लेकर थोड़ी समस्या होगी। काम से जुड़े मामलों को लेकर अति-आत्मविश्वास से बचें। छोटे भाइयों के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 6,7,9,15,16,18,22,23,27

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,11,12,14,20,21,25

इस महीने आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। रिश्तों में कलह-क्लेश की भावना कम होगी। युवा प्रेमी विवाह को लेकर परिवार से चर्चा कर सकते हैं। राहु के राशि परिवर्तन के उपरान्त आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ उठा सकते हैं। चतुर्थ और पञ्चम भाव विशेष रूप से शुभ रहेगा।

महीने की शुरुआत आपके लिये कुछ नकारात्मक रहने वाली है। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सभी समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। प्रेमी जन पर शंका न करें। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-05-11

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 11 मई - शनिवार, 17 मई, 2025
 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह का पूर्वार्ध काफी शुभ हो सकता है। अध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। नयी शुरुआत के लिये यह सप्ताह काफी शुभ है। अपनी प्रोफेशनल अभियोग्यताओं को विकसित और संवर्धित करने के लिये उत्तम समय है। बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। आपके उच्च नैतिक मूल्यों का लोग काफी सम्मान करेंगे। प्रेमी जोड़े रोमान्टिक समय बितायेंगे। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। सप्ताह का अधिकतर भाग आपके लिये अनुकूल रहेगा। ऑफिस में लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। पुराने रुके कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना हितकर होगा।

अशुभ राशिफल: आप कभी-कभी मनमानी भरा व्यवहार कर सकते हैं जिसके कारण आपके परिजन व्यथित हो सकते हैं। यदि किसी मुद्दे पर आप असहमत हैं तो शान्त होकर ही अपनी असहमति व्यक्त करें। मामा पक्ष को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। किसी से अपनी गुप्त बातें साझा न करें। दूसरों की बातों में अपनी राय न दें। लोग आपको ही गलत समझने लग सकते हैं। व्यसनों का सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

समाधान: सूर्यदेव के समक्ष बैठकर नारायण कवच का जप करें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। साझेदारी में कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अपनी गलत आदतों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सुन्दर वस्त्र-आभूषणों में धन खर्च करेंगे। अपनी योजनाओं को पूर्ण करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। घर के सदस्यों का विश्वास जीतने में सफल होंगे। लोग आपकी बातों के कायल रहेंगे। मंगलवार और बुधवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।

अशुभ राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान हो जाना चाहिये। विरोधी आपकी त्रुटियों का मजाक उड़ाने को तत्पर रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको थकान जैसी महसूस हो सकती है। अपनी गलत आदतों में नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बना लें। पैरों और घुटनों में दर्द और जकड़न होने की सम्भावना है। कफ के रोग बढ़ सकते हैं। अचानक होने वाली बारिश में भींगने से बचें। सप्ताहान्त में आपको कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद जैसी परिस्थिति के लिये तैयार रहना चाहिये।

समाधान: शिवजी के सामने यथासम्भव 'नमः शिवाय' का जप करें।

मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: यदि आप जॉब बदलना चाहते हैं तो सप्ताह आपके लिये बेहद अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन जबरदस्त हो सकता है। छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करने से मन को सन्तुष्टि मिलेगी। सहकर्मी आपके प्रति विश्वस्त रहेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यकलापों में आप विशेष रुचि लेंगे। उच्च अधिकारी आपके काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों और सगे सम्बन्धियों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। सप्ताहान्त विशेष रूप से काफी अनुकूल रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको भावनात्मक रूप से परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी की अपेक्षा आपसे बढ़ सकती है। एकाग्रता में कमी के कारण अपेक्षित परिणाम थोड़े देरी से प्राप्त होंगे। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। गालियों और अपशब्दों का कदापि प्रयोग न करें। आपको कोई उदासीन काम सौंपा जा सकता है। लोग आपके ऊपर जवाबदेही लाद सकते हैं। जिसके कारण आपको तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी पूर्वक पेमेन्ट करें।

समाधान: प्रतिदिन नृसिंह कवच का पाठ करें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: आपका मूड काफी सकारात्मक रहने वाला है। परिवार के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप नये आइडियाज पर काम कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। आपके घर में मेहमान भी आने की सम्भावना है। जिसके कारण आपका मन आनन्दित रहेगा। आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट होंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी आपका हर जगह साथ देगा। शनिवार का दिन काफी अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। आपका उग्र स्वभाव आपके लिये परेशानी बन सकता है। यदि दर्द में आराम न हो तो यूरिक एसिड की जाँच अवश्य करा लें। प्रोफेशनल लाइफ व्यक्तिगत रिश्तों को भी प्रभावित करेगी। सन्तान की शिक्षा को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। आपका नजरिया दूसरों से काफी अलग हो सकता है। प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो परिवार की अनुमति अवश्य लें। उम्रदराज लोगों को पैरों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को बनते कार्यों में बाधा आ सकती है।

समाधान: हनुमान जी के मन्दिर में राम नाम का यथासम्भव भजन करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये बेहद अच्छी रहेगी। मंगलवार को कोई उलझा हुआ काम सुलझ सकता है। दोस्तों की आप काफी सहायता करेंगे। अपनों के बीच समय बिताने से आत्मिक रूप से काफी सन्तोष का अनुभव करेंगे। विवादों का आराम से निपटारा कर लेंगे। सरकारी कार्य बड़े आनन्द से पूर्ण हो जायेंगे। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। आपके सहकर्मी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। आपकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को लोग काफी पसन्द करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रविवार और सोमवार नये कार्यों के लिये सर्वाधिक शुभ हैं।

अशुभ राशिफल: घर में किसी अप्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखने के बावजूद आप लापरवाही कर रहे हैं। बवासीर और भगन्दर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करें। एलर्जी और खाँसी की समस्या हो सकती है। इसीलिये बदलते मौसम के साथ थोड़ी सावधानी अवश्य रखना चाहिये। गुरुवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। मन में तनाव न पालें। शनिवार को जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है।

समाधान: भगवान शिव को भस्म अर्पित करें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आनन्द और उत्साह में बीतेगा। परिवार में हास-परिहास का वातावरण रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिजन आपसे अति प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बातें कर पुरानी गलतफहमियों को दूर कर लेंगे। समय का अच्छा उपयोग करते हुये मनपसन्द वेबसीरीज को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आय के नये रास्ते खुल सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी अच्छे रहने वाले हैं। नव विवाहित जोड़े बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेम भरा व्यवहार रखेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों के पास काम का दबाव कम रहेगा। अपने लोगों पर विश्वास बनाये रखें। आपकी पूरी टीम पूरे मनोयोग से काम में लगी रहेगी। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको अधिक कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। आप केवल विश्राम करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिद्दी स्वभाव के कारण लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। अपना प्रभाव जमाने के लिये आप झूठ भी बोल सकते हैं। जिसके कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। तनाव की वजह से आपका निर्णय आंशिक रूप से गलत हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में अलगाव की भावना जन्म ले सकती है। शनिवार को कुछ बने हुये काम आपकी गलती के कारण बिगड़ सकते हैं।

समाधान: घर के पूर्वी भाग में ताँबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर रखें और नित्य उसे बदलते रहें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको करियर के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिये समय सामान्य है। परिजनों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी जीवनशैली विलासितायुक्त होगी। अपने हृदय की बात प्रेमी जन के साथ कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से आपको आवश्यक वित्तीय मदद मिल सकती है। परिजनों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच के कारण लोग आपसे मित्रता बढ़ाना चाहेंगे। आप बेहतर कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध बेहद शुभ होगा। गुरुवार के उपरान्त का समय अनुकूल है।

अशुभ राशिफल: तनाव लेने के बजाय समस्याओं का चुनौती से मुकाबला करें। धैर्य और शान्ति बनाकर रखें। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। किसी रिश्तेदार से अधिक अपेक्षा न करें। बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने से बचें। अपने व्यवहार को हर परिस्थिति में संयमित रखें। धन के लेन-देन के दौरान थोड़ी भी असावधानी नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में अधिक निवेश न करें। अकेलेपन से आपको बचना चाहिये। लम्बी दूरी की यात्रा में थकावट हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को आप कुछ खिन्न रहेंगे।

समाधान: देवी दुर्गा को प्रतिदिन गुड़हल के पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में समान विचारधारा के लोगों से मिलाप होगा। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। सोमवार को धन लाभ मिल सकता है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। छात्रों को शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। घर में उत्सव जैसा वातावरण होगा। क्रय-विक्रय से आपको बेहतरीन लाभ मिल सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप कुछ बेहतर सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन कार्यों को भी सरल कर लेंगे।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आप एकान्त में रहना अधिक प्रयास करेंगे। महिलाओं को इन्फेक्शन सम्बन्धी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित लोग विवाह को लेकर तनाव में आ सकते हैं। सम्पत्ति के विवादों को शान्तिपूर्वक समझौते करके समाप्त करने का प्रयास करें। शुगर और ब्लडप्रेशर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अपने शुभचिन्तकों पर अविश्वास न करें। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें।

समाधान: देवी अथर्वशीर्ष का सुबह एक बार पाठ कर लें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह कारोबारी अपने ग्राहकों के लिये कोई नयी स्कीम शुरू कर सकते हैं। परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे। माता-पिता का सम्मान करें। मित्र आपको किसी उत्सव के लिये आमन्त्रित कर सकते हैं। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेमी जन आपका मनोबल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते नजर आयेंगे। समझदारी और सूझबूझ के दम पर अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से माध्यम से आपको लाभ मिल सकता है। होटल और पर्यटन के व्यवसाय से जुड़े कारोबारी अपनी रणनीति में परिवर्तन कर सकते हैं। रविवार और शनिवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। विद्यार्थियों को थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आप पढ़ा हुआ शीघ्र भूल सकते हैं। इसीलिये एकाग्रचित्त बने रहें। सुबह सूर्यनमस्कार और प्राणायाम अवश्य करें। अनजान लोगों पर शीघ्र विश्वास न करें। जहाँ आवश्यकता न हो वहाँ प्रतिक्रिया न दें। लोग हँसी-मजाक में आपका अपमान भी कर सकते हैं। इसीलिये थोड़े गम्भीर बने रहने में ही बुद्धिमानी है। फिर भी सन्तुलित व्यवहार अवश्य रखें। गुरुवार और शुक्रवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।

समाधान: प्रतिदिन बगलामुखी स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। किसी तनाव भरी परिस्थिति से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। इससे मन को सुकून मिलेगा। परिश्रम करने से आपके काम शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। इस सप्ताह अधिकतम समय आप काफी सकारात्मक रहेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहने वाला है। सरकारी मामले आसानी से हल हो जायेंगे। उचित खानपान के कारण शरीर स्वस्थ रहेगा। अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। गुरुवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होंगे।

अशुभ राशिफल: दिखावे के कारण अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। धन के लेन-देन में पारदर्शिता रखें। यदि कोई महँगा सामान खरीद रहे हैं तो उसका बिल सम्भालकर अवश्य रखें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिये। ऐसी गतिविधियों से दूर रहें जो आपके उत्साह को कम करती हों। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपको भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को थोड़ा सावधान रहें।

समाधान: प्रतिदिन हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें।

कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में अपनी कूटनीति की कुशलता का परिचय देंगे। बुधवार के बाद पूरा सप्ताह आपके लिये शुभ होगा। कर्मचारियों के कार्यकलापों से सन्तुष्ट रहेंगे। बड़े भाई-बहन आपसे बेहद प्रसन्न हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। युवा जातकों को करियर में उत्तम सफलता मिल सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। डाटा एनालिसिस और आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में नवीन ऊर्जा का सञ्चार होगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पाचन सम्बन्धी रोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आप उत्साह में आकर अधिक मेहनत करने लगते हैं। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ने की सम्भावना है। एक समय में जितना हो सके उतना ही काम करें अनावश्यक शरीर को न थकायें। पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिये। अपने व्यवहार को सहज व सामान्य रखें। दूसरों के सामने अच्छा दिखने के प्रयास में आप अपनी मौलिकता खो सकते हैं। रविवार और शुक्रवार को सेहत का विशेष ध्यान दें।

समाधान: गाय को प्रतिदिन गुड़ और रोटी खिलायें।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: कारोबार में आप विस्तार कर सकते हैं। गूढ़ विषयों पर आप विद्वान जनों से चर्चा करेंगे। समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में आपको प्रवेश मिल सकता है। कुछ समय अपने रिश्तों को अवश्य दें। घर के रखरखाव और मरम्मत आदि पर धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा मजबूत होगा। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जॉब में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। उच्च अधिकारी आपकी सलाह को काफी प्राथमिकता देंगे। समाज में आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत कमजोर हो सकती है। अपनी क्षमताओं का गलत आकलन कर सकते हैं। समय पर आराम अवश्य करें। भूमि या वाहन के लिये लोन ले रहे है तो समझदार लोगों से विमर्श कर लें। दाम्पत्य सम्बन्धों में अहङ्कार को स्थान न लेने दें। यदि आप किसी बात पर झुक जाते हैं तो आप एक विवाद को स्वतः समाप्त कर देते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपके काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों की परवरिश में ध्यान दें। उन्हेंं सही और गलत का ज्ञान दें। मंगलवार और बुधवार थोड़े कमजोर दिन होंगे।

समाधान: महामृत्युञ्जय मन्त्र या अपने गुरुदेव के मन्त्रों का यथासम्भव जप करें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-03-29

मार्च 29, 2025, शनिवार
Saturnशनि गोचर का मेष राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती हो रही है शुरू

             


गोचर के बाद शनि मेष राशि वालों के 12वें भाव में जा रहे हैं। आपकी राशि में साढ़े साती के प्रारम्भ होने से आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वहीं शनि की साढ़े साती लोहे के पाये में शुरू हो रही है। नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक जोखिम लेने से बचें। परिवार में विवाद हो सकता है। क्रोध और कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। तनाव बढ़ने की आशंका है। माइग्रेन और बवासीर के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी तरह के झगड़े जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सत्संग और बुद्धिमान मित्रों की सलाह इस दौरान आपके लिये काफी लाभकारी होगी। खानपान में संतुलन बनाए रखें। दुर्घटना की आशंका है। ऐसे में मेष राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

समाधान: मांसाहार और मदिरापान से बचना चाहिये। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए मेष राशि वाले सातमुखी रुद्राक्ष पहनें। पीपल के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं और शनिवार को तेल का दीया जलाएं। हनुमानजी और शिवजी की पूजा करें। 


                                                                                                            

Saturnशनि गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव उन्नति दिलाएगा


मीन राशि में गोचर के बाद शनि वृषभ की कुंडली में 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति लाने वाला होगा। ज्योतिष ग्रन्थों के अनुसार यह गोचर आपके लिये बेहद शुभ माना जाता है। लम्बे समय से रुकी हुयी परियोजनायें केवल शुरू होंगी अपितु उसमें उत्तम सफलता भी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शनि के गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति हो सकती है। घरेलू कलह दूर होगा। संतान सुख होगा।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों की मदद अवश्य करें। शिव सहस्ररनाम का पाठ करना लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जातक रोज शनि चालीसा का पाठ करें। वृद्धाश्रम, अनाथालय में दान करें।


Saturnशनि गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव 
मिलाजुला रहेगा

आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्य पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आय के स्रोत सामान्य रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। नया काम शुरू करने में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने की कोशिश करेंगे। पिता और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पिता के साथ सम्बन्ध खराब करें। लापरवाही से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

समाधान: अपनी गलतियों को छिपाने के बजाय सुलझाने का प्रयास करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें। रोगियों और बुजुर्गों की सेवा करें।


Saturnशनि गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव ढैय्या से मुक्ति 
 
शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए सुखमय होने वाला है। ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। गोचर के बाद शनि कर्क राशि वालों के नौवें भाव में गोचर करेंगे। उत्साह बढ़ेगा। कर्मठता में इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। व्यापारिक परेशानियों में राहत मिलेगी। घर में कलह कम होगी। धर्म-कर्म के प्रति अरुचि हो सकती है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। 2026 के उत्तरार्द्ध में शनि व्यवसाय में बड़े लाभ के अवसर प्रदान करेगा। नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियों के साथ स्थानान्तरण हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा रहेगा।

समाधान: शनिवार को कौओं को तेल मिश्रित रोटी खाने को दें। गोशाला और पशु-पक्षियों की सेवा के लिए दान कर सकते हैं।


Saturnशनि गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव अष्टम ढैय्या के चलते रहें सतर्क

सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर आठवें भाव में होगा। ऐसे अष्टम ढैय्या में सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अचानक धन खर्च बढ़ सकते हैं। यह गोचर आपके लिये मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। बनते हुये कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना बन रही है। आय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नियम-कानून के उल्लंघन से बचें।
समाधान: शिवजी को काले तिल और गङ्गाजल से अभिषेक करें। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जप करें। मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल का छल्ला पहन सकते हैं।





Saturnशनि गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव मिश्रित परिणाम मिलेंगे
आपको व्यवसाय में कुछ फायदे होंगे तो नुकसान भी झेलना पड़ेगा। स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी और नौकरी में प्रमोशन आदि सामान्य होंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने के योग बन रहे हैं। परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में अनबन हो सकती है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह हो सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विद्यार्थियों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 
समाधान: शनिवार को काली माता के मन्दिर में तेल का दीपक लगायें। सोमवार को सातमुखी रुद्राक्ष पहन सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।


Saturnशनि गोचर का तुला राशि पर प्रभाव शुभ होगा शनि गोचर
शनि तुला राशि के जातकों के छठे भाव में प्रवेश करेंगे। इससे आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे। संतान संबंधी सुख मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को उच्च कोटि की सफलता मिल सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। बड़ा कर्ज लेने से बचें। छोटे भाई-बहनों को कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक बाधाओं में राहत मिलेगी। लाभ बढ़ेगा। पुराने रोगों में सुधार होगा।

समाधान: प्रत्येक मास के पहले शनिवार को तिल का दान करें। भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा करें। अच्छा आचरण रखें।


Saturnशनि गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव ढैय्या छुटकारा
सइससे परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। नया निवेश फायदा दिला सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर में सन्तान हो सकती है। धार्मिक यात्राओं के लिये गोचर शुभ रहेगा। खर्चों में कमी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है। सेहत के मोर्चे पर आराम मिलेगा। चिड़चिड़ाहट दूर होगी। कर्ज के जाल से बाहर मिकल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होने के आसार हैं।
समाधान: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।



Saturnशनि गोचर का धनु राशि पर प्रभाव ढैय्या होगी शुरू
शनि के मीन राशि में गोचर से धनु राशि वालों की चतुर्थ ढैय्या शुरू होगी। ऐसे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें। नियमित स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आलस्य से दूर रहें। विदेश में सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। माता की सेहत का ध्यान रखें। अधिकारियों के ऊपर नाराज न हों। विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।
समाधान: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तेल का दीया जलाएं।



Saturnशनि गोचर का मकर राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती खत्म
मकर राशि के जातकों की शनि की साढ़ेसाती खत्म हो रही है। इससे सेहत में सुधार होगा। घरेलू कलेश में राहत मिलेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आय के स्रोत में इजाफा हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर में नये सदस्यों का आगमन हो सकता है। आपको अनुशासित स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अत्यधिक खर्च से बचना चाहिये। व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। शिक्षा में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा।
समाधान: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगायें। वृद्धों और रोगियों की सेवा करें। ऊं शं शनैश्चराय नमः का जप करें।



Saturnशनि गोचर का कुम्भ राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा शुरू
कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती का तीसरा चरण यानी आखिरी के ढाई साल का समय शुरू होगा। कुंभ राशि वालों के द्वितीय भाव में शनि गोचर करेंगे। इससे आपको सतर्क रहना होगा। लापरवाही करने पर आर्थिक हानि, दुर्घटना आदि का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम का परिचय दें। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। यदि आपको कोई रोग है तो आपको समस्या होगी। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। करियर में बड़ा बदलाव करने से बचें। जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। करियर में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि परिश्रम करने पर आपको अनुकूल फल मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
समाधान: शनिवार और अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन करायें। शनैश्चरी अमावस्या पर छायादान करें।



Saturnशनि गोचर का मीन राशि पर प्रभाव साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा शुरू
मीन राशि के जातकों की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। साढ़ेसाती तीन चरण की होती है जिसमें प्रत्येक चरण ढाई साल का होता है। इस वजह से मीन राशि वालों को आलस्य हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। आपकी राशि में शनि के गोचर के कारण आपको सेहत की गम्भीर परेशानियाँ हो सकती है। जीवनशैली में लापरवाही न करें। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। इस समय आपको संघर्षशील रहना चाहिये। इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण सीख मिलेगी। यात्राओं में परेशानी का अनुभव करेंगे। अचानक बड़े निर्णय लेने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत टाल सकते हैं। घर में विवाद की स्थिति हो सकती है। व्यसाय में परेशानियां आ सकती हैं।
समाधान: सरसों के तेल का दान करें। अपने इष्ट देवता के मन्त्रों का अधिकाधिक नाम जप करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe