आपका आकिंक भविष्यफल
आपका मूलांक 6 है।
अंक 6 सामंजस्य व सहयोग का प्रतिनिधित्व करता है। यह अंक पारस्परिक संबंधों, समागम्, और उद्देश्य प्राप्ति का प्रतीक है। यह आपसी संबंधों के व्यवहारात्मक व क्रियात्मक स्वरूप में संतुलन स्थापित करता है। यह वैवाहिक जीवन दाम्पत्य सुख, प्रेम विवाह अथवा प्रेम संबंध, सहयोग, सहानुभूति, कला, अभिनय, नृत्यव संगीत का परिचायक है। यह मनुष्य की मानसिक व शारीरिक क्षमता को दर्शाता है। मानसिक रूप से यह शांति, संतुलन, सहयोग, संवेदना, संतुष्टि व साहचर्य प्रदान करता है। यह सत्य, समागम, सौन्दर्य एवं रति अर्थात् स्त्री व पुरुष के नैसर्गिक संबंधों को दर्शाता है। इस अंक का स्वामित्व शुक्र ग्रह को मिला है।
आप युक्तिपूर्ण और चतुर होंगे। आप किसी कार्य को बिना सोचे-समझे नहीं करेंगे और कोई काम आरम्भ करने से पहले उसके हर पहलू पर विचार करेंगे। आप दूसरों की गहन गुप्त बातों को आसानी से जानने में सक्षम होंगे। आपकी प्रकृति रहस्यमयी होगी और दूसरों के रहस्यों को किसी के सामने प्रकट नहीं करेंगे। आप अपनी भावनाओं को अपने अन्दर छिपा कर रखेंगे और अपने क्रोध को अपनी आकर्षक मुस्कान से लोगों के सामने प्रकट नहीं होने देंगे। आप अपने काम में किसी प्रकार का दखल पसन्द नहीं करेंगे और न ही किसी व्यक्धानित वातावरण में काम करना आपको पसन्द होगा। आप कभी नहीं चाहेंगे कि आप जो चाहते हैं, उसके विरूद्ध कोई व्यक्ति कोई कार्य करे। आप तर्क-वितर्क करने की चेष्टा नहीं करेंगे। आप स्वतंत्रता और शान्ति प्रिय होंगे और स्वार्थ की भावना से परे रहेंगे।
आप सुशील, आकर्षक, मृदुभाषी और युवा शक्ति से भरपूर होंगे। विपरीत लिग के लोगों को आप आसानी से आकर्षित करने में सक्षम होंगे। आपको उनसे प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। आपको अव्यवस्था, गन्दगी और सुन्दरता रहित चीजें पसन्द नहीं होंगी। आप अपने शारीरिक दिखावे के प्रति सजग होंगे और अपने को आकर्षक दिखाने के लिए स्वयं को भली-भांति सजायेंगे। आपको अपने घर या कार्य स्थल को साफ, सुन्दर और व्यवस्थित रखना प्रिय होगा।
आप कलात्मक, सौम्य व्यवहार वाले तथा विलास प्रिय होंगे। आपकी पसन्द उत्कृष्ट होगी। आप धन व्यय करने में संकोच नहीं करेंगे। आप भाग्यशाली होंगे और आपको विलास की सभी चीजें प्राप्त होंगी। आप सामाजिक होंगे और अपने मित्रों के दायरे में प्रसिद्ध होंगे। आपको अधिक समय तक अकेले रहना पसन्द नहीं होगा और आप लोगों की संगति में रहना चाहेंगे। आपको सुन्दर लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे और आप सबके प्रिय होंगे। आप अपने परिवार और सम्बन्धियों के प्रति दयालु होंगे और उनके सुख-दुःख को समझेंगे। आप अपने घर से दूर रह कर भी अपने माता-पिता से सम्बन्ध टूटने नहीं देंगे और हर दुःख और परेशानी को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको जीवन भर अज्ञात स्रोतों, विदेशियों और अधिकार प्राप्त लोगों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आपको अनुशासन प्रिय नहीं होगा और आपको आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों को करने में रूचि नहीं हो सकती है। आप प्रेम कला में निपुण होंगे और महिलाओं को आकर्षित करने में सक्षम होंगे। आप आनन्द प्रिय और सांसारिक होंगे।
मूलांक के अशुभ होने के लक्षण और उपाय:
आपके जीवन में आपके मूलांक का प्रभाव शुभ है या अशुभ, इसे आप जीवन में हो रही घटनाओं से भी जान सकते हैं। यदि आपके दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य की कमी होने लगे, घर-परिवार में क्लेश अधिक होने लगे, समाज में आपको अपमानित होना पड़े, बार-बार धन हानि हो या चोरी हो अथवा गाय, भैस की चोरी होने लगे तो आपको मान लेना चाहिए कि आपका मूलांक आपको प्रतिकूल फल प्रदान कर रहा है। आपको इन प्रभावों को दूर करने के लिए निम्न उपाय करने चाहिए।
अपने वर्तमान को अच्छा और भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https:// अपने मूलांक को और अनुपस्थिति अंको को संतुलित करने के लिए
Your Numerological Life Analyasis
Your Root Number (Psychic Number or Moolank) is 6.
Number 6 represents harmony and cooperation. This number symbolizes mutual relationships, union, and the achievement of goals. It establishes balance in the practical and functional aspects of interpersonal relationships. It signifies married life, marital happiness, love marriages or romantic relationships, cooperation, sympathy, art, acting, dance, and music. It reflects a person’s mental and physical capabilities. Mentally, it provides peace, balance, cooperation, sensitivity, satisfaction, and companionship. It represents truth, union, beauty, and passion — the natural relationship between man and woman. This number is ruled by the planet Venus.
You will be intelligent and clever. You will not undertake any task without careful thought and will consider every aspect before beginning a job. You will be capable of easily understanding the deep secrets of others. Your nature will be mysterious, and you will never reveal other people’s secrets. You will keep your emotions hidden within yourself and will not allow your anger to become visible, concealing it behind your attractive smile. You will dislike interference in your work and will not enjoy working in a disturbed or distracting environment. You will never want anyone to act against your wishes. You will avoid unnecessary arguments and debates. You will be freedom-loving, peace-loving, and free from selfish motives.
You will be gentle, attractive, soft-spoken, and full of youthful energy. You will easily attract people of the opposite sex and receive their love and respect. You will dislike disorder, dirtiness, and things lacking beauty. You will be conscious of your physical appearance and take care to present yourself attractively. You will enjoy keeping your home or workplace clean, beautiful, and well organized.
You will be artistic, graceful in behavior, and fond of luxury. Your tastes will be refined and excellent. You will not hesitate to spend money. You will be fortunate and enjoy all the comforts and luxuries of life. You will be social and popular among your circle of friends. You will dislike remaining alone for long periods and will prefer the company of others. You will have opportunities to meet beautiful and distinguished people, and you will be liked by everyone. You will be kind toward your family and relatives and understand their joys and sorrows. Even while living away from home, you will maintain strong bonds with your parents and strive to ease their troubles and difficulties. Throughout your life, you may receive guidance from unknown sources, foreigners, and influential people. You may not be fond of strict discipline and may have little interest in spiritual or religious activities. You will be skilled in the art of love and capable of attracting women. You will be pleasure-loving and worldly in nature.
Signs of an Unfavorable Root Number and Remedies:
You can determine whether your root number is producing favorable or unfavorable effects by observing the events in your life. If harmony begins to decline in your married life, conflicts increase within the family, you experience humiliation in society, suffer repeated financial losses or thefts, or if cattle such as cows or buffaloes are stolen, then you should understand that your root number may be producing unfavorable effects. To remove these negative influences, you should follow the remedies mentioned below.
Click on this link to improve your present and brighten your future. To balance your root number and missing numbers.
