Yogini Ekadashi
योगिनी एकादशी:
ज्योतिषी भाग्यराज गुप्त की ओर से योगिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ| ॐ नमों भगवते वासुदेवाय 🙏🏻🚩 कल योगिनी एकादशी पर पूजन के ये हैं 2 सबसे उत्तम मुहूर्त, हरिवासर के दौरान न करें व्रत का पारण भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत 2 जुलाई को रखा जाएगा। यह योगिनी एकादशी व्रत है। जानें एकादशी के दिन किस मुहूर्त में श्रीहरि का पूजन करना रहेगा सबसे उत्तम- Yogini Ekadashi 2024 Vrat Puja Time: निर्जला एकादशी के बाद आने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष के दौरान योगिनी एकादशी पड़ती है। इस साल योगिनी एकादशी 2 जुलाई 2024 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से सभी पाप मिट जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर है। योगिनी एकादशी पूजन का सबसे उत्तम समय- एकादशी तिथि 01 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और 02 जुलाई 2024 को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी। योगिनी एकादशी के दिन त्रिपुष्कर योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। त्रिपुष्कर योग सुबह 08 बजकर 42 मिनट से अगले दिन 3 जुलाई को सुबह 04 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 27 मिनट से अगले दिन सुबह 04 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इन मुहूर्त में भूलकर भूलकर न करें पूजा- ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल, गुलिक काल, यमगण्ड, विडाल योग और दूमुहूर्त को अशुभ मुहूर्त माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में पूजन करने का पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है। राहुकाल- 03:53 पी एम से 05:38 पी एम यमगण्ड- 08:55 ए एम से 10:40 ए एम गुलिक काल- 12:24 पी एम से 02:09 पी एम विडाल योग- 04:40 ए एम, जुलाई 03 से 05:27 ए एम, जुलाई 03 दुर्मुहूर्त- 08:14 ए एम से 09:09 ए एम एकादशी व्रत का पारण कब करें- एकादशी व्रत को समाप्त करने को पारण कहा जाता है। एकादशी व्रत अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। कहते हैं कि व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले अत्यंत शुभ होता है। एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान कभी नहीं करना चाहिए। व्रत पारण का समय 3 जुलाई को 05:27 ए एम से 07:10 ए एम तक रहेगा।
Yogini Ekadash:
Astrologer Bhagyaraj Gupt wishes you a blessed Yogini Ekadashi. Om Namo Bhagavate Vasudevaya 🙏🏻🚩 Tomorrow, on Yogini Ekadashi, here are the 2 most auspicious times for worship; do not break the fast during Hari Vasar. The Ekadashi fast dedicated to Lord Vishnu will be observed on July 2nd. This is Yogini Ekadashi. Know the most auspicious times on Ekadashi to worship Shri Hari - Yogini Ekadashi 2024 Vrat Puja Time: The Ekadashi that comes after Nirjala Ekadashi is called Yogini Ekadashi. According to the Hindu calendar, Yogini Ekadashi falls during the Krishna Paksha of the Jyeshtha month. This year, Yogini Ekadashi is on July 2, 2024. According to religious beliefs, observing the Yogini Ekadashi fast removes all sins and brings happiness and prosperity to life. It is believed that observing the Yogini Ekadashi fast is equivalent to feeding 88 thousand Brahmins. The most auspicious time for Yogini Ekadashi worship is as follows: The Ekadashi Tithi begins on July 1, 2024, at 10:26 AM and ends on July 2, 2024, at 08:42 AM. On the day of Yogini Ekadashi, there is an auspicious coincidence of Tripushkar Yoga and Sarvartha Siddhi Yoga. Tripushkar Yoga will last from 08:42 AM until the next day, July 3rd, at 04:40 AM. Sarvartha Siddhi Yoga will last from 05:27 AM until the next day, July 3rd, at 04:40 AM. Do not worship during these times by mistake: In astrology, Rahukal, Gulik Kal, Yamaganda, Vidal Yoga, and Dumuhurta are considered inauspicious times. It is believed that worship performed during this period does not yield its full benefits. Rahukal: 03:53 PM to 05:38 PM; Yamaganda: 08:55 AM to 10:40 AM; Gulik Kal: 12:24 PM to 02:09 PM; Vidal Yoga: 04:40 AM, July 3rd to 05:27 AM, July 3rd; Dumuhurta: 08:14 AM to 09:09 AM. When to break the Ekadashi fast: The breaking of the Ekadashi fast is called Paran. The Ekadashi fast is broken the next day after sunrise. It is said that breaking the fast before the Dwadashi Tithi ends is extremely auspicious. The Ekadashi fast should never be broken during Hari Vasar. The time for breaking the fast on July 3rd will be from 05:27 AM to 07:10 AM.