17 Sun - रोहिणी व्रत , गोगा नवमी , सिंह संक्रांति | 19 Tue - वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस , अजा एकादशी | 20 Wed - प्रदोष व्रत | 21 Thu - मास शिवरात्रि | 23 Sat - पिठौरी अमावस्या , अमावस्या | 24 Sun - चंद्र दर्शन | 25 Mon - सोमवार व्रत , वाराह जयंती | 26 Tue हरतालिका तीज | 27 Wed - गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी | 28 Thu - ऋषि पंचमी | 29 Fri - षष्टी | 31 Sun - महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी , राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत       17 Sun - रोहिणी व्रत , गोगा नवमी , सिंह संक्रांति | 19 Tue - वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस , अजा एकादशी | 20 Wed - प्रदोष व्रत | 21 Thu - मास शिवरात्रि | 23 Sat - पिठौरी अमावस्या , अमावस्या | 24 Sun - चंद्र दर्शन | 25 Mon - सोमवार व्रत , वाराह जयंती | 26 Tue हरतालिका तीज | 27 Wed - गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी | 28 Thu - ऋषि पंचमी | 29 Fri - षष्टी | 31 Sun - महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी , राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत       17 Sun - रोहिणी व्रत , गोगा नवमी , सिंह संक्रांति | 19 Tue - वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस , अजा एकादशी | 20 Wed - प्रदोष व्रत | 21 Thu - मास शिवरात्रि | 23 Sat - पिठौरी अमावस्या , अमावस्या | 24 Sun - चंद्र दर्शन | 25 Mon - सोमवार व्रत , वाराह जयंती | 26 Tue हरतालिका तीज | 27 Wed - गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी | 28 Thu - ऋषि पंचमी | 29 Fri - षष्टी | 31 Sun - महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी , राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत       17 Sun - रोहिणी व्रत , गोगा नवमी , सिंह संक्रांति | 19 Tue - वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस , अजा एकादशी | 20 Wed - प्रदोष व्रत | 21 Thu - मास शिवरात्रि | 23 Sat - पिठौरी अमावस्या , अमावस्या | 24 Sun - चंद्र दर्शन | 25 Mon - सोमवार व्रत , वाराह जयंती | 26 Tue हरतालिका तीज | 27 Wed - गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी | 28 Thu - ऋषि पंचमी | 29 Fri - षष्टी | 31 Sun - महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी , राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत       17 Sun - रोहिणी व्रत , गोगा नवमी , सिंह संक्रांति | 19 Tue - वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस , अजा एकादशी | 20 Wed - प्रदोष व्रत | 21 Thu - मास शिवरात्रि | 23 Sat - पिठौरी अमावस्या , अमावस्या | 24 Sun - चंद्र दर्शन | 25 Mon - सोमवार व्रत , वाराह जयंती | 26 Tue हरतालिका तीज | 27 Wed - गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी | 28 Thu - ऋषि पंचमी | 29 Fri - षष्टी | 31 Sun - महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी , राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत       17 Sun - रोहिणी व्रत , गोगा नवमी , सिंह संक्रांति | 19 Tue - वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस , अजा एकादशी | 20 Wed - प्रदोष व्रत | 21 Thu - मास शिवरात्रि | 23 Sat - पिठौरी अमावस्या , अमावस्या | 24 Sun - चंद्र दर्शन | 25 Mon - सोमवार व्रत , वाराह जयंती | 26 Tue हरतालिका तीज | 27 Wed - गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी | 28 Thu - ऋषि पंचमी | 29 Fri - षष्टी | 31 Sun - महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी , राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत       17 Sun - रोहिणी व्रत , गोगा नवमी , सिंह संक्रांति | 19 Tue - वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस , अजा एकादशी | 20 Wed - प्रदोष व्रत | 21 Thu - मास शिवरात्रि | 23 Sat - पिठौरी अमावस्या , अमावस्या | 24 Sun - चंद्र दर्शन | 25 Mon - सोमवार व्रत , वाराह जयंती | 26 Tue हरतालिका तीज | 27 Wed - गणेशोत्सव , वरद चतुर्थी | 28 Thu - ऋषि पंचमी | 29 Fri - षष्टी | 31 Sun - महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , दूर्वा अष्टमी , राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत      

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Astrological Annual Chart ( Varshphal ) with Remedies | वर्षफल उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर उपाय के साथ
 
 
 
 
11 just dial

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2025-08-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

अगस्त 2025 राशिफल | August Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,8,10,14,15,19,20,26,28इस महीने अध्यात्म और स्वाध्याय में आप रुचि ले सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होने की सम्भावना है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियाँ दूर होंगी। आपको उधार में धन मिल सकता है जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। 17 अगस्त के उपरान्त सूर्य के राशि परिवर्तन के पश्चात् आपके कई रुके हुये काम बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिल सकती है। आप अपनी कार्यशैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन कर सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,12,13,17,22,30,31राशि स्वामी मंगल के शनि से प्रभावित होने के कारण रक्तचाप का स्तर बिगड़ सकता है। नियमित रूप से ब्लडप्रेशर चेक कराते रहें। आलस्य के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। कर्मचारियों पर विश्वास बनाये रखें। व्यर्थ के झन्झटों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। झूठ बोलने के कारण अवसरों को खो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। तीसरे सप्ताह के दौरान आँख और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

राशि शुभ दिनाँक 1,3,4,10,12,13,17,21,22,30,31

यह माह आपके लिये बहुत से बदलाव लेकर आयेगा। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। दुश्मनों के साथ समझौते हो सकते हैं। आप जिससे अपेक्षा करेंगे वो आपकी सहायता अवश्य करेगा। पुराने प्रेमियों के साथ नजदीकियाँ बढ़ सकती हैं। शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। सन्तान की शिक्षा में आप धन खर्च करेंगे। दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। रोचक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 5,6,14,15,19,23,26

महीने की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। माह की शुरुआत में मौसम में बदलाव के कारण चर्म रोग और बुखार आदि की समस्या हो सकती है। आपको निरन्तर मेहनत करते रहना चाहिये। नया ऋण लेने से बचना चाहिये। परिवार के किसी सदस्य के साथ धोखा हो सकता है। दस्तावेजों की ठीक तरह से जाँच-परख कर लें।



मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,6,12,13,15,19,20,24,30

इस माह आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। लक्ष्यों को सुनियोजित ढँग से अर्जित कर पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियत बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो उससे अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में विशेष प्रगति होगी। मंगल की कृपा के कारण आप नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी सभी योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,7,8,16,17,21,22,26

महीने के प्रथम सप्ताह में कुछ आर्थिक परेशानी हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं में काफी धन खर्च करेंगे। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। सारे ऑर्डर आपको पक्के बिल में करना चाहिये। कोई दूरगामी लक्ष्य आपके मन से उतर सकता है। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माह के चौथे सप्ताह के दौरान पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।



कर्क राशिफल | Cancer Prediction

राशि शुभ दिनाँक 5,6,8,14,15,17,21,22,25,26

आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। यह महीना खुशियों से भरपूर रहेगा। पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,2,4,9,10,18,19,23,27

परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी सहायता करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। कामुकता पर नियन्त्रण रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे।



सिंह राशिफल | Leo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,8,10,16,18,19,27,28

इस महीने आपको अपनी पुरानी गलतियों से सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। अपनी प्रतिभा का रचनात्मक प्रयोग कर पायेंगे। कला-साहित्य और संगीत आदि ललित कलाओं से जुड़े लोगों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। महीने के द्वितीय और चतुर्थ सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाले हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,6,12,13,21,22,26,30

महीने के प्रथम पखवाड़े के दौरान जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिये की आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ेगी। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह ले सकते हैं। विपरीत लिंग के लोग आपसे ज्यादा ही आकर्षित हो सकते हैं। किन्तु इस समय अपने काम पर ही अधिक फोकस करें तो बेहतर रहेगा। किसी की गारण्टी या जमानत लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको परेशानियाँ झेलनी पड़ेंगी।


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,10,12,13,18,19,22,26,30

कार्यक्षेत्र में आपको पूर्ण नियन्त्रण रखना चाहिये। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। फोन के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सन्तान की उपलब्धियों से आप हर्षित रहेंगे। आपको नौकरी में विभागीय स्थानान्तरण भी मिल सकता है। इस महीने आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। महीने की शुरुआत उपलब्धियों से भरपूर रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,5,8,14,15,23,24,28

छोटे भाइयों के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। चौथे सप्ताह के दौरान कोई दुःखद समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की परेशानी हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। नजला और एलर्जी को लेकर थोड़ी समस्या होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये धन की व्यवस्था करना चाह रहे हैं तो उसमें बड़ी सफलता मिल सकती है।


तुला राशिफल | Libra Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,5,6,12,13,15,21,22,24,28

महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा परिणामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ उठा सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। युवा प्रेमी डेट के लिये काफी समय निकालेंगे। इस महीने आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको इसका सुखद परिणाम भी अवश्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी अच्छे रहने वाले हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 2,7,16,25,26,31

महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। प्रेमी जन पर शंका न करें। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी व्यवहार पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सब समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।



वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

राशि शुभ दिनाँक 2,3,8,13,15,16,22,24,25,30

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद आपको ऑफर किया जा सकता है। नौकरी में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में आप बहुत उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। पिछले महीने किये गये आर्थिक निवेश से इस महीने आपको धन लाभ मिलेगा। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 1,5,9,17,18,27,28,31

अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन जैसी स्थितियाँ भी निर्मित हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आप काफी मन लगायेंगे। किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करना हितकर होगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको विश्वास में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। महीने का प्रथम और चतुर्थ सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।



धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

 राशि शुभ दिनाँक 1,2,6,9,10,16,17,19,25,26,28

इस महीने आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घरवालों के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,8,12,13,21,22,30,31

बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिये आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,4,8,12,13,19,21,22,28,31

इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। महीने के द्वितीय पखवाड़े में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 5,6,10,11,14,23,24,26

दूससे सप्ताह के दौरान नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या होगी। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। सन्तान के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। महिलाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

राशि शुभ दिनाँक 3,4,6,9,10,14,15,21,24,30,31

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये अत्यन्त लाभकारी रहने वाला है। आप काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गरिमा का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से सम्बन्धित व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता-पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 7,8,12,13,16,17,25,26

महीने के पूर्वार्ध में जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे। कुछ लोग आपकी उदारता का दुरुपयोग कर सकते हैं। मन में अनजाना भय रहेगा। आपसी रिश्तों में संयम बनाये रखें। कुछ संकट आपका मनोबल तोड़ सकते हैं। आपको हठ करने से बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी बेहद जरूरी है। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। शुगर के रोगियों को सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिये।

मीन राशिफल | Pisces Prediction

राशि शुभ दिनाँक 1,2,9,10,12,16,17,20,21,27,30

नया व्यापार आरम्भ करने के लिये सरलता से आपको लोन मिल सकता है। मन को शान्त रखने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आपके विनम्र और मधुर स्वभाव के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। इन्जीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। लवमेट के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

राशि प्रतिकूल दिनाँक 3,4,7,14,15,18,23,25,31

बिना सोचे-विचारे आपको कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिये। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन करना चाहिये। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। पैरों में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर लेंगे। एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें। आपकी राशि पर गोचरस्थ शनि वक्री होने से तनाव वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। समाज सेवी संस्थाओं में आप आर्थिक दान कर सकते हैं।

 


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction / साप्ताहिक राशिफल
2025-08-17

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा

रविवार, 17 अगस्त - शनिवार, 23 अगस्त, 2025

 मेष राशिफल | Aries Prediction

शुभ राशिफल: व्यवसाय को लेकर उतार-चढ़ाव दूर होगा। निर्माण कार्यों में तेजी के साथ आगे बढ़ सकते हैं। फाइनेन्स से जुड़ी समस्या दूर होगी। घर की साज-सज्जा में आप धन खर्च कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी सहभागिता बढ़ने वाली है। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में काफी सम्मान का भाव रहेगा। अपनी सेहत को लेकर अत्यधिक सक्रिय हो सकते हैं। अपनी डाईट और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने की योजना बना सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: दूसरों के दबाव में ऐसी गतिविधियों से जुड़ सकते हैं जो आपके अनुसार अनैतिक हैं। आप को न कहने में काफी कठिनाई होगी। इच्छाशक्ति की कमी होने से अच्छे अवसरों का भी लाभ नहीं उठा पायेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से काम निकलवाने में मेहनत करनी पड़ेगी। इसके कारण आप कई बार गुस्सा भी हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के अतिरिक्त दूसरी गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। हड्डियों में दर्द और थकान की शिकायत हो सकती है। बुधवार और शुक्रवार का दिन कमजोर हो सकता है।

समाधान: भगवान कृष्ण को तुलसी की माला चढ़ायें।

वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शानदार रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिछली गलतियों को सुधारने के अवसर मिलेंगे। प्रेमी जन से कोई बड़ा वादा कर सकते हैं। सहकर्मी आपके लिये अत्यन्त अनुकूल रहेंगे। सन्तान को किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये सम्मान मिल सकता है। अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध रखने का प्रयास करें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। इन्टरनेट पर आपके नये मित्र बन सकते हैं। सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार उत्तम दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: सरकारी कार्यों में बड़ी बाधा हो सकती है। जमा-पूँजी को किसी दूसरे प्रकल्प में खर्च कर सकते हैं। मित्रों के साथ तालमेल कुछ कम सा रहेगा। शरीर में थोड़ी सुस्ती और अकड़न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद न बढ़ने दें। ससुराल पक्ष में कुछ परेशानी हो सकती है। आपकी बातों से किसी का दिल न दुखे इसका ध्यान रखें। किसी भी बात पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। निर्माण कार्यों में सुस्ती छा सकती है। शनिवार काफी कमजोर दिन रहेगा।

समाधान: शुक्रवार के दिन 5 कन्याओं को मिठाई खिलायें।



मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

शुभ राशिफल: आप लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। बचपन के मित्रों से आपको सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध रोमान्टिक रहेंगे। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। रेस्टोरेन्ट और होटल व्यवसायियों की आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। मानसिक और भावनात्मक रूप से अत्यन्त सशक्त रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सोमवार, मंगलवार और गुरुवार का दिन अत्यन्त ही शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। स्वार्थीपन वाले व्यवहार के कारण प्रेम सम्बन्धों में दूरी आ सकती है। तनाव और अनियमित खानपान के कारण गैस और माइग्रेन की समस्या होने की सम्भावना है। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक आपको निवेश करना चाहिये। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। उच्च शिक्षा में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रविवार और शनिवार का दिन काफी कमजोर रहेगा।

समाधान: हनुमान जी को बूँदी का भोग लगायें और हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।

कर्क राशिफल | Cancer Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको मित्रों द्वारा उपहार मिलने की सम्भावना है। नैतिक मूल्यों के कारण लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में अच्छी उन्नति होगी। पहले किये गये श्रम का सार्थक परिणाम आपको मिलने वाला है। आयात-निर्यात के कारोबार में उत्तम धन लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आप आनन्द के क्षणों को बितायेंगे। कार्यस्थल में आपको प्रशंसा मिल सकती है। अपने जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: वैवाहिक जीवन में कुछ असन्तोष व्याप्त रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। चुगलखोरों से आपको सावधान रहना चाहिये। अपनी क्षमता से अधिक धन खर्च न करें। परिवार के विरुद्ध जाकर आपको कुछ निर्णय लेने पड़ेंगे। घर में कलह होने की आशंका है। फोन से कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। सम्पत्ति विवादों को कानूनी तरीके से निपटाने का प्रयास करें। सप्ताह का मध्य थकान और परेशानी भरा रहेगा। रक्तचाप के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। सोमवार और मंगलवार को विशेष रूप से ध्यान रखें।

समाधान: प्रतिदिन राधेश्याम नाम मन्त्र का जप करें।


सिंह राशिफल | Leo Prediction

शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध आपको करियर के बड़े विकल्प देगा। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपकी सलाह लोगों के लिये अत्यन्त सहायक सिद्ध होगी। व्यवसाय में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। समाज में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आप अचल सम्पत्ति की खरीदी कर सकते हैं। सोमवार और मंगलवार बहुत ही शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह किसी भी प्रकार की डील विशेष रूप से सम्पत्ति खरीदी के दौरान दस्तावेजों को सावधानी से परखें। अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। आपके दिमाग में बहुत सारे विचार एक साथ उत्पन्न होंगे। मन में गलत धारणा न पनपने दें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी समस्या आ सकती है। अधिक तार्किक होने के कारण बहसबाजी में फँस सकते हैं। समझदारी से समस्याओं को निपटाने का प्रयास करें। यात्राओं के दौरान असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार के बाद कोई महत्वपूर्ण काम न करें। गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन नहीं रहेंगे।

समाधान: बेलपत्र के नीचे प्रतिदिन घी का दीपक लगायें।



कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत उपलब्धियों से भरपूर रहने वाली है। यदि किसी इन्टरव्यू में या महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण विषयों पर आप चर्चा कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बहुत अच्छा है। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। यह सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। अपने काम पर फोकस बनाये रखें। परिजनों के साथ हास-परिहास और मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। बुधवार और गुरुवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह छाती में जलन की समस्या होने की सम्भावना है। धन की चिन्ता न करें लेकिन फिजूलखर्चों को लेकर भी सतर्क रहें। इस सप्ताह आपको सोच-समझकर बातें बोलनी चाहिये। आपकी अप्रिय वाणी का लोग बुरा मान सकते हैं। परिजनों के मन में आपके प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। घर के बुजुर्गों से बातें करते समय शिष्टाचार का पालन अवश्य करें। अजनबी लोगों से मेलजोल को लेकर सावधानी रखें। सप्ताहान्त आर्थिक दृष्टि से शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: 'शिव माहिम्न स्तोत्र' का सुबह पाठ करें।

तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अपने काम को लेकर चर्चा में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह को लेकर चर्चा होगी। प्रेमी जन को काफी समय देंगे। इस सप्ताह आपको जीवनसाथी का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। बॉस का व्यवहार आपके प्रति अत्यन्त विनम्र रहेगा। व्यापार में अपने लक्ष्यों को समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। नये रोजगार की शुरूआत हो सकती है। नयी स्किल सीखने के अवसर मिलेंगे। अपने प्रयासों को लगातार आगे बढ़ाते रहें। कारोबार में अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। विवाह योग्य सन्तान को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। गुरुवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: व्यापार वृद्धि के लिये लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही यात्राओं के कारण थोड़ा असहज महसूस करेंगे। रिलेशनशिप के मामलों में झूठ बोलने से बचें। सप्ताह के मध्य में आपको धन को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। दिखावे में आप धन खर्च करेंगे। किसी भी विषय पर एकतरफा राय बनाने से आपको नुकसान हो सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। रविवार और मंगलवार अशुभ दिन सिद्ध होंगे।

समाधान: राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: यह सप्ताह महिलाओं के लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। आपके बोलचाल की विनम्रता से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की राय लेना लाभप्रद होगा। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। कामकाज और पारिवारिक जीवन में सन्तुलन बनाये रखें। आपके आइडियाज को प्रोत्साहन मिल सकता है। अपने विचारों को सदैव प्रथम प्राथमिकता में रखें। नये लोगों के बीच आपके सम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। लोग आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुकून भरा रहेगा।

अशुभ राशिफल: सोमवार और मंगलवार को कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। बच्चों की परवरिश और गतिविधियों का ध्यान रखें। जितना हो सके परिवार के साथ समय बितायें। नींद पूरी न हो पाने के कारण कुछ अनमने से हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में स्वार्थी रवैया अपनाने के कारण प्रेमी जन कुपित हो सकते हैं। खानपान में थोड़ा असन्तुलन हो सकता है। पित्त बढ़ने के कारण गले में कड़वाहट हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्ध खुलकर सामने आ सकते हैं। अपना चरित्र बेदाग रखने का प्रयास करें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में पारदर्शिता रखनी बेहद जरूरी है।

समाधान: प्रतिदिन उगते सूर्य को 'ॐ घृणि: सूर्याय नमः' मन्त्र से अर्घ्य दें।

धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिये एक दो दिनों के लिये छुट्टी ले सकते हैं। लम्बित कार्यों को आप दोबारा शुरू करने का प्रयास करेंगे। आप काफी रोमान्टिक मूड में रहेंगे। छोटे भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी या प्रेमी जन के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। आप उनकी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य की समस्याओं पर आप काफी ध्यान देंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। आप स्वयं को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखेंगे। व्यापार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रविवार से मंगलवार तक का समय विशेष रूप से शुभ है।

अशुभ राशिफल: दूसरों के विचारों पर अधिक ध्यान न दें। ट्रैफिक नियमों का अधिक उल्लङ्घन न करें। कानूनी मामलों को लेकर असावधानी भारी पड़ सकती है। जोड़ों में दर्द और गैस की समस्या होने की सम्भावना है। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियाँ आपको परेशान कर सकती हैं। सिरदर्द के कारण आपको बेचैनी हो सकती है। मानहानि होने की आशंका है। माता-पिता आपके ऊपर किसी कारण नाराज हो सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

समाधान: भगवान कृष्ण के मन्दिर में पीताम्बर वस्त्र धारण करवायें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: सोमवार को पूजा-पाठ और मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। किसी आवश्यक काम से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश से धन लाभ होगा। सरकारी काम काफी कम समय पर आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। एकेडमिक जगत से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में अत्यधिक सुधार आने की सम्भावना है। मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिये सप्ताह अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: आप अचानक हिंसक भी हो सकते हैं। नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी होंगे। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। आकस्मिक खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों को परेशानी होगी। निजी स्वार्थ के कारण कुछ लोग आपके करीब आने का प्रयास करेंगे। महँगी वस्तुओं की खरीदी में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनिवार को बॉस से झगड़ा हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन के लिये आपको समय निकालना चाहिये। मन को संयमित रखें।

समाधान: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।' मन्त्र का सुबह-शाम जप करें।


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। इस सप्ताह आपका मन शान्त रहेगा। झंझटों से दूर केवल अपने लिये समय निकालेंगे। परिवार से जुड़ा कोई मुद्दा हल हो सकता है। कार्यस्थल में आपकी मेहनत रंग लायेगी। नौकरी में परिवर्तन करने के लिये समय बहुत अच्छा है। जिस व्यक्ति से आप अपेक्षा नहीं रखेंगे वही आपकी सहायता कर सकता है। अपनी योजनाओं को सही तरह से क्रियान्वित कर पायेंगे। अपनी वर्तमान उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। गुरुवार से शनिवार तक का समय अत्यन्त शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत काफी बोरिंग हो सकती है। अविवाहित जातक विवाह को लेकर अधीर रहेंगे। लेकिन फिलहाल विवाह सम्बन्धों को लेकर निर्णय लेना उचित नहीं है। घर के बड़ों से सलाह लेने से आपको लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी उन्नति से कुछ ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। रविवार को पेट में परेशानी और जोड़ों में दर्द की समस्या उभर सकती है। मौसमी फलों और आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करना लाभकारी होगा। आलस्य और मौजमस्ती में अपना समय बर्बाद न करें। हालाँकि इसका कोई प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़ेगा। भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी। दूसरों के भरोसे अपना कोई कार्य न छोड़ें।

समाधान: भगवान कृष्ण को केसर के इत्र अर्पित करें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: नया व्यवसाय शुरू करने के लिये सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल है। विद्यार्थी आपकी पढ़ाई पर काफी अच्छा फोकस रखेंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे जातकों के छुट्टी के आवेदन स्वीकार किये जा सकते हैं। कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आयेंगे। उच्च अधिकारी आपका उत्साह बढ़ायेंगे। योजना बनाकर काम करने से गुणवत्ता में वृद्धि होगी। शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। सूर्य की कृपा के कारण ऑफिस में विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव मजबूत होगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

अशुभ राशिफल: घर के किसी बड़े सदस्य को परेशानी हो सकती है । मन को संयमित रखें। आकस्मिक खर्च आने की सम्भावना है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। कुछ निकटवर्ती लोग आपसे उधार की अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में कई बार आपको दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सहयोगियों के प्रति अपना व्यवहार बहुत खराब न करें। अन्यथा आपको मौके पर वे सहयोग नहीं करेंगे। सोमवार और मंगलवार को उधार लेन-देन से दूरी बनाकर रखें।

समाधान: प्रतिदिन गाय को एक केला खिलायें।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


शनि वक्री गोचर का राशियों पर प्रभाव
शनि वक्री गोचर का राशियों पर प्रभाव
2025-07-13

जुलाई 13, 2025, रविवार
Saturnशनि वक्री का मेष राशि पर प्रभाव

अकारण बहुत से लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या होने की आशंका है। अनावश्यक चिन्ता से बचने का प्रयास करें। अगले चार माह तक धन के उधार लेन-देन से बचें।

समाधान: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगायें।


Saturnशनि वक्री का वृषभ राशि पर प्रभाव

आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे लोगों को उत्तम कोटि की सफलता मिल सकती है। आपके नये मित्र बन सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

समाधान: काले कुत्ते को प्रतिदिन भोजन करायें।


Saturnशनि वक्री का मिथुन राशि पर प्रभाव

कार्यक्षेत्र में मित्रों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको नुकसान होने की सम्भावना है। शोधकार्यों से जुड़े लोगों के लिये यह गोचर सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख की न्यूनता हो सकती है।

समाधान: प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।


Saturnशनि वक्री का कर्क राशि पर प्रभाव

पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। गठिया के रोगियों को अपनी सेहत और जीवनशैली का ध्यान रखना होगा। मन में अज्ञात भय की भावना हो सकती है। आपको प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। नौकरी में स्थान-परिवर्तन हो सकता है।

समाधान: जरूरतमन्द लोगों को वस्त्र और छाता दान करें।

Saturnशनि वक्री का सिंह राशि पर प्रभाव

वैवाहिक जीवन में आपको असन्तोष का सामना करना पड़ सकता है। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। व्यवसाय में अचानक हानि हो सकती है। शरीर में चोट लगने की सम्भावना है। कानूनी मामलों में प्रयत्न करने से सफलता मिल सकती है।

समाधान: शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Saturnशनि वक्री का कन्या राशि पर प्रभाव

शनि की सप्तम स्थिति के कारण व्यवसाय में कुछ ठहराव देखने को मिलेगा। यथास्थिति में बदलाव करने से बचें। अनावश्यक खर्च आपको परेशान करेंगे। पिता को लेकर आपको परेशानी हो सकती है।

समाधान: सात मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें।

Saturnशनि वक्री का तुला राशि पर प्रभाव

आपकी कार्यशैली में बदलाव आ सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आँखों में जलन की समस्या हो सकती है। यात्राओं के दौरान आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबारी अनुबन्ध सावधानी पूर्वक करें। पुरुष जातकों को महिलाओं के कारण परेशानी हो सकती है।

समाधान: शनिवार को दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।

Saturnशनि वक्री का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

छात्रों को किसी उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। प्रेमी जन के साथ घूमने जाने से आपको बचना चाहिये। पुराने विवादों का निपटारा होने की सम्भावना बन रही है। आपके घर में कई मेहमान आ सकते हैं।

समाधान: शनिवार को भैरव जी को इमरती का भोग लगायें।

Saturnशनि वक्री का धनु राशि पर प्रभाव

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा सिद्ध करने के कम अवसर मिलेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों के लिये यह गोचर कुछ कमजोर हो सकता है। पुराने वाहन की मरम्मत कर सकते हैं। बेवजह लोगों से विवाद न करें।

समाधान: अमावस्या और शनिवार के दिन काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

Saturnशनि वक्री का मकर राशि पर प्रभाव

शत्रुओं से खतरा हो सकता है। नजदीकी लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। विवाहादि को लेकर बड़ा निर्णय न लें। व्यापारिक यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं।

समाधान: शनिवार को निर्धन लोगों को भोजन करायें।

Saturnशनि वक्री का कुम्भ राशि पर प्रभाव

आप अपनी सभी परियोजनाओं को यथारीति कार्यान्वित कर पायेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। दवा कारोबारियों के लिये यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें।

समाधान: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।' मन्त्र का प्रतिदिन जप करें।

Saturnशनि वक्री का मीन राशि पर प्रभाव

आप दिखावे में अत्यधिक खर्च कर सकते हैं। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से आपको समस्या हो सकती है। आपकी सलाह से लोगों को अत्यन्त लाभ होगा। नये कारोबार को विस्तार करने में सफलता मिलेगी।

समाधान: 'नमः शिवाय।' मन्त्र का प्रतिदिन जप करें।


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe